फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 3rd ODI Photos: गिल ने मैदान के बाहर मार दी गेंद, धवन का शॉट देख हैरान रह गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

Thu, 28 Jul 2022 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतकर भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में शिखर धवन और शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया है। तीनों मैच जीतकर भारत ने कैरिबियाई टीम पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। सीरीज का तीसरा मैच बारिश से बाधित रहा और भारत ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 119 रन से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में कैरिबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन बनाकर सिमट गई। 

भारत की सलामी जोड़ी शिखर धवन और शुभमन गिल ने एक बार फिर शतकीय साझेदारी की। दोनों ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। गिल बारिश की वजह से अपना शतक नहीं पूरा कर सके, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक बार गेंद मैदान के बाहर भी मार दी। वहीं, धवन ने तीन फील्डरों के बीच से चौका निकाल दिया। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 98 रन की पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से निकली एक गेंद मैदान के बाहर चली गई। उन्होंने 104 मीटर का छक्का लगाया था। यह शॉट देख कैरिबियाई गेंदबाजों के हौंसले टूट गए। 
 
विज्ञापन

3 of 10
शुभमन गिल के छक्के से गेंद बाहर चली गई - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने 104 मीटर का छक्का लगाया तो गेंद मैदान के बाहर चली गई। इसके बाद तीसरे अंपायर को पुरानी गेंदों का एक बक्सा लेकर मैदान में आना पड़ा। मैदानी अंपायरों ने उनमें से एक गेंद चुनी और मैच आगे बढ़ा। इसके बाद बी गिल ने कैरिबियाई गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी और 98 रन की पारी खेली। 

4 of 10
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 74 गेंद में 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे। धवन ने पहले ही ओवर में एक बेहतरीन चौका लगाया। गेंदबाज ने उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद की थी और धवन ने तीन फील्डर के बीच में से चौका लगा दिया। यह देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। पहले सिराज ने दो विकेट लिए फिर चहल ने चार विकेट लेकर कैरिबियाई टीम की पारी खत्म कर दी। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में जीती। इससे पहले दोनों मैचों में वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी चुनौती दी थी। 
विज्ञापन

6 of 10
Team India - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन की अगुआई में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया। धवन ने सीरीज की टॉफी युवा आवेश खान को पकड़ा दी। आवेश को इसी सीरीज में भारत के लिए पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि, इस मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अब टीम के अधिकतर खिलाड़ी देश लौटेंगे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव सहित कुछ खिलाड़ी टी20 टीम का भी हिस्सा हैं और वो पांच टी20 मैच की सीरीज भी खेलेंगे। सीरीज खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने साथ में फोटो खिंचाई। 

8 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दो बार बारिश की वजह से खेल रुका। दोनों बार भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर रही थी। पहले यह मैच 40 ओवर का किया गया था, लेकिन दूसरी बार बारिश आने के बाद भारत की पारी समाप्त कर दी गई और गिल अपना शतक लगाने से चूक गए। वहीं, वेस्टइंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा गया। 

9 of 10
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज ने इस मैच में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दीपक हुड्डा ने पहला ओवर किया था और कोई रन नहीं दिया था। इसके बाद सिराज ने दूसरे ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बेकफुट में ढकेल दिया। यहां से कैरिबियाई टीम वापसी नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

10 of 10
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और चार विकेट निकाले। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। चहल ने पहले शाई होप को सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया फिर पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर मैच खत्म किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें