भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को आठ रन से हराकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100वीं जीत दर्ज की। भारत के लिए ऋषभ पंत, विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और युजवेन्द्र चहल ने कमाल किया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत के दौरे पर विंडीज की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। अब दौरे का आखिरी मैच जीतकर कैरिबियाई टीम जीत के साथ अपना भारत दौरा समाप्त करना चाहेगी।
विज्ञापन
2 of 16
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
3 of 16
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश अय्यर ने 18 गेंदों पर 33 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने इस पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में उन्होंने 183.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
4 of 16
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे ओवर में 34 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने काइल मेयर्स को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। चहल ने पिछले मैच में भी भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी चहल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
5 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन भुवनेश्वर की गेंद पर 41 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। पूरन बहुत ही खतरनाक लग रहे थे, लेकिन रवि बिश्नोई ने भुवी की गेंद पर उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर उनके साथ मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
6 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत के लेग स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई और भारतीय टीम की जीत की नींव रखी। पहले चहल ने मायर्स को पवेलियन भेजा फिर बिश्नोई ने ब्रेंडन किंग को आउट करके भारत की जीत की नींव रखी। इन दोनों गेंदबाजों ने इस मैच में बहुत ही कंजूसे से रन खर्चे।
विज्ञापन
7 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में 29 रनों की जरुरत थी लेकिन भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में भारत के पक्ष में मैच डाल दिया। उन्होंने महज चार रन देकर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट हासिल किया।
8 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टी-20 मैच में पंत पूरी तरह से लय में नजर आए और उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। पंत की पारी की बदौलत ही भारत विंडीज के सामने बड़ा स्कोर खड़ी कर पाया। इस मैच में वेस्टइंडीज के ज्यादा विकेट नहीं गिरे थे, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि कैरिबियाई बल्लेबाज इसका पीछा नहीं कर पाए।
9 of 16
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट और रोहित के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों का याराना भी देखने को मिला। इसके बाद यह बात साफ हो चुकी है कि रोहित और कोहली के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैं। दूसरे मैच में रोहित अच्छी लय में नहीं थे। ऐसे में विराट ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की।
10 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत के दीपक चाहर और हर्षल पटेल कुछ खास नहीं कर पाए। दीपक ने अपने चार ओवरों में 40 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। वहीं हर्षल ने चार ओवरों में 46 रन खर्चे और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला।
11 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने अर्धशतक की बदौलत विराट टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल के बेहद करीब आ चुके हैं। गुप्टिल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3299 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 3296 रन बनाए हैं। तीसरे टी-20 में विराट गुप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित ने भी गुप्टिल से सिर्फ 43 रन पीछे हैं।
12 of 16
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने इस मैच में एबी डिविलियर्स के अंदाज में बल्लेबाजी की। उनकी पारी की शुरुआत में पोलार्ड ने दो करीबी फील्डर उनके पास लगा दिए थे। ऐसे में विराट ने एक ही ओवर में दो बेहतरीन चौके लगाए। इनमें एक चौका डिविलियर्स के अंदाज में भी लगाया।
13 of 16
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली 41 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। यह विराट के करियर का 30वां अर्धशतक रहा। विराट ने इस मैच में पहले आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की फिर संभलकर खेले औरर भारत की पारी को आगे बढ़ाया।
14 of 16
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और पहले टी-20 मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्हें कोलकाता का मैदान बेहद पसंद है। ऐसे में तीसरे मैच में विराट से और बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
15 of 16
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा टी-20 मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100वीं जीत हासिल कर ली। भारत टी-20 की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। अगर भारत इस सीरीज का तीसरा मैच भी जीत लेता है तो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर आ जाएगा।
इस मैच में रोहित के साथ एक मजेदार घटना हुई। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगकर उनके पैड से टकराई और ऊपर चली गई। रोहित को गेंद नहीं दिखी और उन्होंने स्टंप कवर कर लिए। बाद में उन्हें गेंद दिखी और उन्होंने पैरों से इसे स्टंप से दूर किया।