फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: कोहली ने लपका मुश्किल कैच, राहुल अपनी गलती से हुए रनआउट, 10 तस्वीरों में देखें दूसरे वनडे का रोमांच

Thu, 10 Feb 2022 11:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐसे पल आए जिसे देखकर प्रशंसकों को खुशी भी हुई और गुस्सा भी आया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपका। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने अपना विकेट खुद से ही गंवा दिया।
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली का कैच और केएल राहुल का रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (नौ फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच को 44 रन से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। मैच के दौरान कई ऐसे पल आए जिसे देखकर प्रशंसकों को खुशी भी हुई और गुस्सा भी आया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपका। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने अपना विकेट खुद से ही गंवा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ओपनिंग करने के लिए भेजा। यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर था। वे खुद को बतौर ओपनर भी साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मौके गंवा दिया। पंत 34 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ तीन चौके लगाए।
विज्ञापन

3 of 11
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मुश्किल समय में चौथे विकेट के लिए 106 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की। राहुल 30वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने ऑफ साइड की ओर एक शॉट खेला और रन के लिए भागे। एक रन पूरा होने के बाद उन्होंने ही दूसरे रन के लिए पहले कॉल किया। इस पर सूर्यकुमार यादव दौड़ गए और राहुल पिच के बीच में आकर असमंजस की स्थिति में आ गए। इतने देर में शाई होप ने अकील हुसैन की तेजतर्रार थ्रो पर उन्हें रनआउट कर दिया।

4 of 11
सूर्यकुमार यादव - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
सूर्यकुमार यादव ने लगातार छठे वनडे मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए। अपने शुरुआती छह वनडे मैचों में लगातार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 83 गेंद पर 64 रन बनाए। सूर्यकुमार की पारी की बदौलत टीम इंडिया 237 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
विज्ञापन

5 of 11
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली भारत के ही नहीं दुनिया के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं। उन्होंने इसे एक बार फिर से साबित किया। कोहली ने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक शानदार कैच लिया। मैच को वेस्टइंडीज की पक्ष में मोड़ते नजर आ रहे ओडेन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लंबा-ऊंचा शॉट लगाया। पहले तो लगा कि गेंद पर बाउंडी लाइन के बाहर गिरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऊंचाई होने के कारण गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं जा सकी। कोहली ने ध्यान केंद्रीत कर हुए गेंद को लपक लिया और नीचे गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट भी लगी।
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा को आमतौर पर मैदान पर गुस्से में कम ही मौकों पर देखा जाता है। वेस्टइंडीज की टीम जब मैच को नजदीक लेकर जा रही थी तो रोहित परेशान दिख रहे थे। उन्होंने फील्डिंग सेट करने के दौरान गुस्सा जाहिर भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

7 of 11
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीत ली है। उसे पिछली बार 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर हार मिली थी। घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया 2002 से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज अपने घर में नहीं हारी है।

8 of 11
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
अंडर-19 टीम को टीम मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित किया गया। अंडर-19 टीम ने पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।

9 of 11
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने नौ ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन और केमार रोच को आउट किया। इकॉनमी रेट के लिहाज से भारत के लिए यह तीसरी सबसे सफल गेंदबाजी है। इससे पहले 2014 में स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में चार रन देकर छह विकेट लिए थे। 2013 में भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में आठ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे।

10 of 11
मोहम्मद सिराज और भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
मोहम्मद सिराज लगातार अपनी गेंदबाजी से वनडे में प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में पहले ही खुद को साबित किया था। सिराज ने लगातार दूसरे मैच में भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। उन्होंने फैबियन एलेन को आउट कर ओडेन स्मिथ के साथ हो रही एक बड़ी साझेदारी को तोड़ा। इससे पहले छह फरवरी को खेले गए पहले वनडे में सिराज ने शाई होप को क्लीन बोल्ड किया था।
विज्ञापन

11 of 11
दीपक हुड्डा के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ी - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा को लगातार दूसरे मैच में मौका दिया गया। हुड्डा ने पिछले मैच में नाबाद 26 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में उन्होंने 25 गेंद पर 29 रन बनाए। अच्छी शुरुआत को वे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। हालांकि, हुड्डा ने गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। हुड्डा ने शामराह ब्रूक्स को वनडे में अपना पहला शिकार बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें