भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्नम में खेला गया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 107 रनों से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में बुरी हार के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
मैच में कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन इस बार उनका फैसला गलत साबित हुआ। भारत ने मैच की शुरूआत से लेकर अंत तक हर फिल्ड में वेस्टइंडीज को मात दी। ऐसे में आईए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर भारत ने सीरीज में जोरदार वापसी की।