फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Photos: श्रेयस की बॉलिंग देख हैरान रह गए भारतीय खिलाड़ी, कोहली के 95 मीटर लंबे छक्के पर चौंके रोहित

Mon, 16 Jan 2023 10:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

फैंस ने तीसरे मैच को खूब आनंद उठाया। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी देखने लायक थी। विराट कोहली ने अपना पुराना रूप दिखाया और जमकर छक्के जड़े। आइए मैच से जुड़े कुछ खास पल पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 15
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे - फोटो : BCCI
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 317 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह रनों के अंतर से वनडे में सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पांच विकेट गंवाकर 390 रन का विशाल टोटल खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन ही बना सकी। इस मैच में कई खास पल देखने को मिले। कोहली से लेकर रोहित और सभी भारतीय खिलाड़ी ने मैच को खूब आनंद उठाया। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी देखने लायक थी। विराट कोहली ने अपना पुराना रूप दिखाया और जमकर छक्के जड़े। आइए मैच से जुड़े कुछ खास पल पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 15
शुभमन और रोहित - फोटो : BCCI
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 95 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वह 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

3 of 15
शुभमन ने शतक लगाने के बाद कुछ इस अंदाज में दर्शकों को शुक्रिया कहा - फोटो : BCCI
शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 गेंदों पर वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इससे पहले शुभमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में शतक लगाया था। युवा ओपनर ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। अपनी पारी में शुभमन ने 14 चौके और दो छक्के लगाए। 

4 of 15
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : BCCI
शुभमन ने कोहली के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 131 रन की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन

5 of 15
कोहली हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए - फोटो : BCCI
कोहली ने मैच के दौरान बल्लेबाजी के वक्त एक ऐसा छक्का भी लगाया जिसने धोनी की याद दिला दी। कसुन राजिता के 44वें ओवर में चौथी गेंद पर कोहली ने एक कमाल का शॉट खेला। उन्होंने जिस अंदाज में बल्ला घुमाया, उसे देखकर लोगों को धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की याद आ गई। गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर गिरी।
विज्ञापन

6 of 15
कोहली शतक लगाने के बाद - फोटो : BCCI
कोहली ने श्रेयस अय्यर के मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच कोहली ने 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 46वां शतक रहा। वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में अब कोहली सचिन तेंदुलकर से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 49 शतक लगाए थे। कोहली का यह 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इस मामले में भी वह बस सचिन से पीछे हैं। 

Watch: Indian Dugout Shouts In Joy As Virat Kohli Hits Record Century
कोहली के शतक पर डगआउट में खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया
विज्ञापन

7 of 15
कोहली के छक्के पर रोहित का रिएक्शन - फोटो : BCCI
कोहली ने तीसरे वनडे में अपनी 166 रन की पारी में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। कोहली के एक अविश्वसनीय छक्के ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चौंका दिया। उन्होंने खुद ताली बजाकर भारतीय बल्लेबाज की सराहना की।

8 of 15
कोहली की तारीफ करते रोहित - फोटो : BCCI
भारतीय पारी के अंतिम ओवर में कोहली ने दो छक्के जड़े। उनका दूसरा छक्का 95 मीटर लंबा रहा जिसे देखकर रोहित खुद तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

9 of 15
कोहली के शॉट पर चौका बचाने के चक्कर में दो खिलाड़ी भिड़ गए - फोटो : BCCI
जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था, वहीं श्रीलंका को बड़ा झटका लगा जब उसके दो खिलाड़ी बाउंड्री बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से चोटिल हो बैठे। भारतीय पारी के दौरान ही यह बड़ा हादसा हुआ, जिसके लिए मैच को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। 

10 of 15
दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया - फोटो : BCCI
यह घटना भारतीय पारी के 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी, जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कोहली के शॉट को बचाने की कोशिश में अशेन बंडारा और जेफरी वांडरसे टकरा गए। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ी मैदान में ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे। इसके बाद मैदान में स्ट्रेचर बुलाए गए। दोनों खिलाड़ियों को जल्द ही साथी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और स्टाफ ने घेर लिया। स्ट्रेचर पर दोनों को बाहर ले जाया गया। 

11 of 15
सिराज-कुलदीप ने कहर बरपाया - फोटो : BCCI
सिराज ने इस मैच में कहर बरपाया। उन्होंने चार विकेट झटके। सिराज की इन-स्विंग बॉलिंग तो देखने लायक थी। वहीं, कुलदीप ने भी अपनी मिस्ट्री में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को उलझाए रखा। उन्होंने दो विकेट लिए।

12 of 15
श्रेयस की बॉलिंग देख हैरान कोहली - फोटो : BCCI
जीत की दहलीज पर खड़ी टीम इंडिया ने एक नया गेंदबाजी विकल्प आजमाया और श्रेयस अय्यर को 18वां ओवर डालने के लिए बुलाया गया। अय्यर की स्पिनिंग डिलीवरी ने विराट कोहली को पूरी तरह से चौंका दिया। उन्होंने स्लिप पर खड़े होने के दौरान हैरानी वाली प्रतिक्रिया दी। अय्यर एक अच्छा विकल्प साबित हुए क्योंकि उन्होंने अपने ओवर में केवल दो रन दिए।

13 of 15
मैदान में घुसा फैन - फोटो : BCCI
श्रीलंकाई पारी के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया और कोहली की ओर दौड़ने लगा। पहले तो कोहली उससे दूर गए, लेकिन फिर रुक गए। उस फैन ने कोहली के पैर छुए। फिर सूर्या ने फैन के मोबाइल से उसकी कोहली के साथ तस्वीर खींची। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए।

14 of 15
फैन गेंद की फोटो लेते हुए - फोटो : BCCI
विराट कोहली ने एक शॉट लगाया, जो सीधे छक्के के लिए गई। गेंद एक फैन ने उठाया और उसकी फोटो लेने लगे। इसके बाद उसने बॉल वापस मैदान पर फेंक दी।
विज्ञापन

15 of 15
ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

image
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में ही लेट गए

वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें