कोलंबो में श्रीलंका को पारी और 53 रन से हराकर टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में लगातार 8 वीं बार सीरिज जीतने का कारनामा कर दिया है। कोलंबो टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी रिकॉर्ड बनाए हैं। अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाए। आईए दूसरे टेस्ट में बने रिकॉर्डों पर नजर डालें-
# 2015 से अब तक विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने यह 8 वीं सीरिज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में 2005 से 2008 के दौरान लगातार 9 बार सीरिज जीती थी। इंग्लैंड ने 1884 से 1890 के दौरान यह कारनामा किया था। विराट कोहली अब लगातार सीरिज जीतने के मामले में सिर्फ रिकी पोंटिंग से पीछे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली की कप्तानी में विदेश में यह छठीं टेस्ट जीत है
2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
# विराट कोहली की कप्तानी में विदेश में यह छठीं टेस्ट जीत है। वह इस मामले में एमएस धोनी के बराबर आ गए हैं। सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान विदेश में 11 टेस्ट जीते हैं। जो अभी तक सर्वाधिक है। राहुल द्रविड़ ने अपनी कप्तानी में विदेश में पांच टेस्ट जीते हैं। टीम इंडिया कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में तीन टेस्ट जीतने वाली पहली मेहमान टीम बन गई है। अजिंक्य रहाणे ने 39 वें टेस्ट में 50 कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले एकनाथ सोल्कर ने भारत की तरफ से 26 मैच में तथा वीवीएस लक्ष्मण ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीम बन गई
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
# इस जीत के बाद टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया अब इस मामले में पाकिस्तान की बराबरी पर आ गई है। भारत और पाकिस्तान ने श्रीलंका में 8-8 टेस्ट जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 7 तथा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 4-4 टेस्ट जीते हैं।
कोहली की कप्तानी में छह बार टीम इंडिया ने 600 से अधिक का स्कोर खड़ा किया
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
#विराट कोहली की कप्तानी में छह बार टीम इंडिया ने 600 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। एक टीम के लिए विराट की कप्तानी में यह सबसे अधिक बार हासिल की जाने वाली उपलब्धि है। इस टेस्ट में भारत को तीसरी सबसे बड़ी लीड 439 रनों की मिली। भारत को सबसे ज्यादा लीड बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2007 में 492 रनों की मिली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में भारत को 2011-12 में 478 रनों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
अश्विन ने 26 बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम कर ली
5 of 6
ashwin
- फोटो : icc
#रविचंद्र अश्विन ने 26 बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इससे पहले अनिल कुंबले ने 35, हरभजन सिंह ने 25 तथा कपिल देव ने 23 बार यह उपलब्धि हासिल की है। रविचंद्र अश्विन टेस्ट में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हो गए हैं। अश्विन ने विराट कोहली की कप्तानी में 163 विकेट तथा रविंद्र जडेजा ने 100 विकेट हासिल कर लिए हैं।
रविंद्र जडेजा ने सबसे कम 32 टेस्टों में 150 विकेट लेने का गौरव हासिल किया
6 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
#लेफ्ट आर्म स्पिनरों में रविंद्र जडेजा ने 32 टेस्टों में 150 विकेट लेने का गौरव हासिल किया। जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 40 टेस्ट में टी लॉक, वीनू मांकड, डी अंडरवुड और रंगना हेराथ ने यह गौरव हासिल किया था। दाएं हाथ के स्पिनर अश्विन ने 29 टेस्टों में 150 विकेट हासिल किए थे। अनिल कुंबले और प्रसन्ना ने 32 और 34 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।
भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में रविंद्र जडेजा ने इस मैच में 9 विकेट लिए। वह अब तक 9 बार पांच विकेट ले चुके हैं। उनसे अधिक बार यह उपलब्धि बिशन सिंह बेदी के नाम है। बेदी ने 14 बार यह कारनामा किया है। वीनू मांकड ने 8 बार तथा प्रज्ञान ओझा ने 7 बार पांच विकेट लिए हैं। रविंद्र जडेजा इस टेस्ट के बाद एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 44 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले 2016 में उन्होंने 43 तथा 2013 में 30 विकेट लिए थे।