भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट तीन दिन के अंदर समाप्त हो गया। भारत ने यह मैच 238 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही सीरीज भी 2-0 के अंतर से जीत ली। यहां हम इस फोटो से जुड़े खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के खास लम्हें
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भारत ने 238 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने यह सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेल रहे थे और उनकी अगुवाई में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। दूसरे मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल का आखिरी मैच था।
मैच के दौरान फैंस के बीच कोहली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक बार दर्शक सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान में घुसे। वहीं कुछ दर्शकों ने विराट की तुलना फिल्म स्टार यश से भी की। यहां हम इस मैच के खास लम्हें तस्वीरें में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
विराट के फैंस ने उनकी तुलना फिल्म स्टार यश से की
- फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु टेस्ट के दौरान विराट कोहली के फैंस एक पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे। जिसमें लिखा था कि उनके पसंदीदा फिल्म स्टार यश की आखिरी फिल्म 1178 दिन पहले आई थी। वहीं उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट का आखिरी शतक 837 दिन पहले आया था। विराट के फैंस को उम्मीद थी कि डे-नाइट टेस्ट में विराट शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, यश की फिल्म केजीएफ 2 जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।
विज्ञापन
3 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के फैंस मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर आ गए और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फोटो भी खिंचवाई। फैंस के मैदान में घुसने से भारतीय खिलाड़ियों का बायो बबल भी टूट गया। कोरोना के खतरे से बचने के लिए खिलाड़ी बायो बबल में रहते हैं, लेकिन इस घटना की वजह से कोहली बाहरी लोगों के संपर्क में आ गए।
4 of 11
सुरंगा लकमल को बधाई देते विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल का यह आखिरी टेस्ट मैच था। उन्होंने पहले ही यह एलान कर दिया था कि इस टेस्ट सीरीज के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सुरंगा के आखिरी मैच में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
5 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : बीसीसीआई
इस सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार बतौर कप्तान टेस्ट मैच खेल रहे थे। उनकी पहली ही सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई टीम को 2-0 के अंतर से हराया। भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित अपनी कप्तानी में कोई मैच नहीं हारे हैं। नवंबर के महीने से वो लगातार पांच सीरीज जीत चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : बीसीसीआई
बेंगलुरु में श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला डे-नाइट टेस्ट खेला। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने शानदार 92 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 67 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब अय्यर ने भारत की टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में जगह बना ली है।
विज्ञापन
7 of 11
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@ICC
जसप्रीत बुमराह ने भी इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और इस मैच में आठ विकेट लिए। यह पिच पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद कर रही थी, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज बुमराह को ही नहीं खेल पाए। इस मैच में बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में आठवीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने कपिलदेव की बराबरी की। बुमराह के से पहले सिर्फ कपिलदेव ही 28 टेस्ट में आठ बार पारी में पांच विकेट ले पाए थे।
8 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : बीसीसीआई
इस मैच में ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने दूसरी पारी में 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 31 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
9 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
अश्विन ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ा और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें नंबर पर पहुंच गए। अब अश्विन के नाम 442 विकेट हैं, जबकि स्टेन ने 439 विकेट लिए थे। इस मैच में अश्विन ने कुल छह विकेट लिए।
10 of 11
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : बीसीसीआई
श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने इस मैच की चौथी पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 107 रन की बेहतरीन कप्तानी पारी खेली। वो श्रीलंका के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान में 196 रन की पारी खेली थी।
मैच को दौरान विराट कोहली मस्ती करते हुए भी नजर आए। उन्होंने विराट कोहली के एक्शन की नकल की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने बुमराह के मजे लिए। इस मैच में बुमराह ने आठवीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और कपिलदेव के रिकॉर्ड की बराबरी की।