बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन भारत ने 252 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन अर्धशकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक जोरदार छ्क्का लगाया और गेंद मैदान के बाहर चली गई।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम श्रीलंका पहले दिन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम छह विकेट खोकर 86 रन बना चुकी है। बेंगलुरु की पिच पहले दिन से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद कर रही है और पहले दिन ही कुल 16 विकेट गिर गए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। वहीं गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी के हाथ भी दो सफलता लगी। पिच को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह मैच भी तीन दिन के अंदर खत्म हो सकता है। यहां हम पहले दिन के खास लम्हों को तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया इस मैच में नियमित अंतराल में विकेट गंवा रही थी, लेकिन श्रेयस अय्यर ने एक छोर पर आक्रामक अंदाज में रन बनाए और 98 गेंदों में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने इतना लंबा छक्का लगाया कि गेंद मैदान से बाहर चली गई।
विज्ञापन
3 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु के मैदान में विराट कोहली और आरसीबी के फैंस का खास रिश्ता देखने को मिला। जब भारतीय टीम मैदान में फील्डिंग कर रही थी तब बेंगलुरु के दर्शक मैदान में आरसीबी-आरसीबी के नारे लगा रहे थे। इस दौरान विराट ने भी अपनी लाल रंग की इनर दिखाई। आरसीबी की जर्सी भी लाल रंग की है। विराट की ऐसा करने पर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया।
4 of 10
भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान दर्शक
- फोटो : बीसीसीआई
विराट कोहली इस मैच में भी शतक नहीं लगा पाए और उनके 71वें शतक का इंतजार और बढ़ गया। विराट लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है। इस मैच में भी विराट का एक फैन मैदान में खास पोस्टर लेकर पहुंचा, जिसमें लिखा था कि विराट कोहली उनके हीरो हैं।
विज्ञापन
5 of 10
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@ICC
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और कुल तीन विकेट चटकाए। बेंगलुरु की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार थी, लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई गेदंबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
6 of 10
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी ने भी जसप्रीत का भरपूर साथ निभाया और दो अहम विकेट चटकाए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांच विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों को समेट दिया है। अब मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज सस्ते में आउट करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : बीसीसीआई
श्रेयस अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में सात चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों की लय बिगड़ी। इसका फायदा श्रेयस अय्यर को भी मिला।
8 of 10
विराट कोहली और हनुमा विहारी
- फोटो : twitter@BCCI
इस मैच में विराट कोहली और हनुमा विहारी ने भारत के लिए बहुत अहम साझेदारी की। भारत का दूसरा विकेट 29 रन के स्कोर पर गिर गया था, लेकिन विहारी और अय्यर ने मिलकर भारत का स्कोर 76 रन तक पहुंचाया। हालांकि, विहारी के आउट होने के बाद विराट भी जल्द ही आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 23 रन की पारी खेली, जबकि बेंगलुरु के दर्शक उनके 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार कर रहे थे।
9 of 10
जयविक्रमा
- फोटो : बीसीसीआई
इस मैच में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 60 ओवर के अंदर भारतीय टीम को आउट कर दिया। आठ विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे, जबकि तेज गेंदबाजों को सिर्फ एक विकेट मिला। एक भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुआ।
टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में आ चुकी है। पहले पारी में 252 रन बनाने के बाद भारत ने 86 रन के स्कोर पर श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। अब दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम के बाकी चार बल्लेबाजों को आउट करके भारत पहली पारी में बड़ी बढ़त लेना चाहेगा।