फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: तस्वीरों में भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट, विराट के सम्मान से पंत की निराशा तक, देखिए खास लम्हें

Sun, 06 Mar 2022 07:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

विराट कोहली के 100वें टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने शानदार खेल दिखाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इस मैच को अपने लिए भी खास बना लिया। 
विज्ञापन
1 of 13
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट की तस्वीरें - फोटो : बीसीसीआई
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारत ने पारी और 222 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट करियर का यह 100वां मैच भी था। टीम इंडिया ने सिर्फ तीन दिन में यह मैच जीतकर कोहली को 100वें मैच पर खास तोहफा दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और यह मैच अपने लिए यादगार बना दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिलाया। वहीं पंत को पहली पारी में निराशा झेलनी पड़ी। यहां हम इस मैच से जुड़ी खास तस्वीरें आपके सामने लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई
भारत ने श्रीलंका को दो टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 222 रन से हरा दिया। उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 174 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 13
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि मोहाली में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। हालांकि, बाद में बीसीसीआई ने विराट के 100वें टेस्ट को ध्यान में रखते हुए यहां दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दे दी। 

4 of 13
रवींद्र जडेजा - फोटो : बीसीसीआई
मोहाली टेस्ट पूरी तरह से भारत के रवींद्र जडेजा के नाम रहा। उन्होंने इस मैच में नाबाद 175 रन बनाए और नौ विकेट भी लिए। हालांकि, जडेजा इस मैच में ऐतिहासिक कारनामा करने से चूक गए। अगर वो एक विकेट और ले लेते तो इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाते, जिन्होंने एक ही मैच में 150 से ज्यादा रन बनाए हों और 10 विकेट लिए हों। 
विज्ञापन

5 of 13
रवींद्र जडेजा - फोटो : बीसीसीआई
पहली पारी में 175 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद जडेजा ने भारत के लिए पांच विकेट भी हासिल किए। मैच की दूसरी पारी में पंजा लगाने के बाद जडेजा ने दर्शकों की तरफ गेंद दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 
विज्ञापन

6 of 13
रोहित शर्मा - फोटो : बीसीसीआई
इस मैच में रोहित शर्मा पहली बार भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, इससे पहले रोहित वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और आईपीएल में भी उन्हें कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। इस मैच में भी रोहित काफी एक्टिव नजर आए और अच्छी कप्तानी की। हालांकि, मैच के तीसरे दिन भारत ने दो ओवरों में दो रिव्यू गंवा दिए। 
विज्ञापन

7 of 13
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने इस मैच में नाबाद 175 रन बनाए और कपिलदेव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सातवें नंबर पर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनसे पहले कपिलदेव ने कानपुर में 163 रन की पारी खेली थी। 

8 of 13
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट था और कप्तान रोहित ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिलाया। विराट भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी हैं। उनके अलावा इशांत शर्मा ही ऐसे भारतीय हैं, जो 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अब तक संन्यास का एलान नहीं किया है। 

9 of 13
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनका सौवां टेस्ट देखने मैदान पर पहुंची थीं। मैच शुरू होने से पहले कोच द्रविड़ ने उन्हें 100वें टेस्ट की खास टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुष्का भी मैदान में मौजूद थीं। विराट ने सम्मानित होने के बाद उन्हें गले लगाया। 

10 of 13
ऋषभ पंत - फोटो : बीसीसीआई
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 97 गेंदों में 96 रन बनाए, लेकिन अपने शतक से चूक गए। इसके बाद ऋषभ बेहद निराश नजर आए। यह पहला मौका था, जब पंत अपने शतक से चूकने पर निराश हुए थे। वो इससे पहले भी पांच बार 90 से 100 के बीच के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। 

11 of 13
विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई
विराट कोहली के फैंस इस मैच में उनका पोस्टर लेकर मैच देखने पहुंचे। मोहाली में विराट ने अपने टेस्ट करियर का सौवां मैच खेला। पिछले कुछ महीने विराट के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। दो सालों से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। साथ ही टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी गंवानी पड़ी है। 

12 of 13
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI
इस मैच में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने शतकीय साझेदारी की। यह पहला मौका था, जब इन दोनों ने शतकीय साझेदारी की। इससे पहले इन दोनों ने एक बार अर्धशतकीय साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

13 of 13
शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान ही क्रिकेट जगत को बड़ी हानि हुई। दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें