फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका

Wed, 05 Oct 2022 09:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अफ्रीकी टीम 49 रन से अपने नाम किया। हालांकि, आखिरी मैच में हार के बावजूद भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 
 
विज्ञापन
1 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज जीतने का सपना पूरा कर लिया है, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर रोहित के फैसले को गलत साबित कर दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाते रहे। अंत में टीम इंडिया 49 रन से यह मैच हार गई। 

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया और भारत की फील्डिंग भी बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के आखिरी ओवर में आसान कैच पकड़ा, लेकिन इसके बाद वह बाउंड्री के बाहर चले गए। यह देखकर रोहित ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए। वहीं, दीपक चाहर ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को मांकडिंग करने का मौका छोड़ दिया। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल दिखा रहे हैं। 

IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप
 
विज्ञापन

2 of 10
ट्रिस्टन स्टब्स को मांकड़िंग की चेतावनी देते दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को मांकडिंग करने का मौका छोड़ दिया। स्टब्स चाहर के गेंद करने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। ऐसे में चाहर ने गेंद नहीं की और नॉन स्ट्राइक पर ही रुक गए, जब स्टब्स ने देखा तो चाहर ने उन्हें रन आउट करने की चेतावनी दी और फिर से अपने रन अप पर पहुंच गए। चाहर की इस हरकत के बाद मांकडिंग पर फिर से बहस शुरू हो गई।

IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज
विज्ञापन

3 of 10
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक को इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कार्तिक ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत मैच में वापस आ गया था, लेकिन कार्तिक बड़ी पारी नहीं खेल सके और उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया 49 रन से मैच हार गई।

Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट

4 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज अहमद को इस सीरीज में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान रोहित ने सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी शाहबाज को पकड़ा दी। यह उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अहम है। भारतीय टीम में यह परंपरा काफी पुरानी है, जिसमें ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी को दी जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 10
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत का जन्मदिन भी शानदार अंदाज में मनाया। पंत अपने जन्मदिन पर भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए थे। उन्होंने शुरुआत में तूफानी अंदाज में रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

IND vs SA: दीप्ति के बाद मांकडिंग को लेकर चर्चा में दीपक, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने का मौका छोड़ा
विज्ञापन

6 of 10
राइली रूसो ने शतक बनाया - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने इस मैच में शानदार शतक लगाया। वह इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने इसकी भारपाई कर दी। रूसो ने 48 गेंद में 100 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका की जीत की नींव रखी।
विज्ञापन

7 of 10
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
क्विंटन डिकॉक ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंद में 68 रन की पारी खेली। पिछले मैच में भी डिकॉक ने शानदार खेल दिखाया था। इस मैच में भी वह बेहतरीन लय में थे और दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर की नींव रखी। 

Rohit Sharma: टी20 विश्व कप से पहले चोटिल हैं रोहित और अर्शदीप? हिटमैन का काला घुटना देख फैंस चिंतित

8 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का घुटना काले रंग का दिख रहा था। उनके इस घुटने को देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई। हालांकि, मैच के दौरान रोहित पूरी तरह फिट नजर आए। बल्ले के साथ वह कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह पूरी तरह फिट दिखे।

9 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका से घरेलू टी20 सीरीज जीती। इसके पहले भारत और अफ्रीका के बीच भारत में दो टी20 सीरीज ड्रॉ हुई थीं और एक सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

10 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक और सीरीज जीत ली। भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित ने लगातार 10 सीरीज में जीत हासिल की है। इस दौरान वह कोई सीरीज नहीं हारे हैं। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें