भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला वनडे विराट कोहली के शतक, रोहित शर्मा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी, भारत की जीत और मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा में है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला वनडे विराट कोहली के शतक, रोहित शर्मा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी, भारत की जीत और मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा में है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
2 of 6
रिया वर्मा
- फोटो : _bachuuuu (instagram)
रांची में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक 102 गेंदों में पूरा किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली ने जहां अपनी धमाकेदार पारी से मैदान पर लगा दी, वहीं स्टैंड्स में मौजूद एक मिस्ट्री गर्ल अपने रिएक्शन के कारण इंटरनेट पर छा गई।
विज्ञापन
3 of 6
रिया वर्मा
- फोटो : _bachuuuu (instagram)
कोहली ने जैसे ही शतक पूरा किया, तभी कैमरा स्टैंड्स की तरफ मुड़ा। वहां मौजूद महिला प्रशंसक ने शानदार रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
4 of 6
रिया वर्मा
- फोटो : _bachuuuu (instagram)
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला प्रशंसक का नाम रिया वर्मा है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और मुंबई से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रिया वर्मा
- फोटो : _bachuuuu (instagram)
रिया की इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, वह अभिनेत्री हैं और खेलों में रुचि रखती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जर्सी में तमाम तस्वीरें अपलोड की हैं, जिससे साफ है कि वह विराट कोहली की जबरा फैन हैं।
मुंबई से ताल्लुक रखने वाली रिया के इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर्स हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना से भी मिल चुकीं हैं। इस खास मुलाकात की तस्वीरें रिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की हैं।