फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chloe Tryon Engaged: दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर ने गर्लफ्रैंड से की सगाई, घुटने के बल बैठकर किया प्रपोज

Mon, 01 Dec 2025 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

क्लो और मिशेल की सगाई ने क्रिकेट फ्रैटर्निटी और फैन्स के बीच खुशनुमा माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर क्लो ट्रायोन और #एंगेज्ड टू मिशेल ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
क्लो (बाएं) और मिशेल (दाएं) - फोटो : Instagram
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की चर्चित ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने अपनी पार्टनर मिशेल नटिवेल के साथ सगाई कर ली है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रही यह जोड़ी आखिरकार आधिकारिक रूप से नई शुरुआत करने जा रही है। क्लो ने बेहद रोमांटिक अंदाज में घुटने के बल बैठकर मिशेल को प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
क्लो (दाएं) और मिशेल (बाएं) - फोटो : Instagram
सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
29 नवंबर को हुए इस खास मौके पर क्लो ट्रायोन ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'हम दोनों जिंदगी भर के लिए साथ।' तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और प्यार में डूबी नजर आ रही हैं। ट्रायोन और मिशेल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रही थीं और अब यह ऑफिशियल घोषणा सेलेब्रेशन मोड में बदल चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
क्लो (बाएं) और मिशेल (दाएं) - फोटो : Instagram
क्लो ट्रायोन का क्रिकेट करियर
31 वर्षीय क्लो ट्रायोन दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का एक बेहद अहम हिस्सा रही हैं। वह हाल ही में खेले गए महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल थीं, जहां दक्षिण अफ्रीका फाइनल तक पहुंचा, लेकिन भारत ने 52 रनों के अंतर से खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट में 119 रन बनाए हैं और चार विकेट झटके हैं।


4 of 6
क्लो (बाएं) और मिशेल (दाएं) - फोटो : Instagram
वहीं, 124 वनडे मैचों में क्लो के नाम 26.65 की औसत से 2292 रन हैं। इनमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। क्लो ने वनडे में 62 विकेट भी लिए हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 113 मैचों में 1283 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 39 विकेट भी झटके हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता उन्हें विश्व क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल करती है।
विज्ञापन

5 of 6
क्लो (बाएं) और मिशेल (दाएं) - फोटो : Instagram
मिशेल नटिवेल कौन हैं?
मिशेल नटिवेल एक कंटेंट क्रिएटर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। उनके सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं। टिकटॉक पर उनके करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  वह डांस, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्लो (दाएं) और मिशेल (बाएं) - फोटो : Instagram
फैन्स ने दी बधाइयां
क्लो और मिशेल की सगाई ने क्रिकेट फ्रैटर्निटी और फैन्स के बीच खुशनुमा माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर क्लो ट्रायोन और #एंगेज्ड टू मिशेल ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें