टी20 विश्व कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। रविवार के दिन ये दोनों टीमें मेलबर्न के मैदान पर आमने-सामने होंगी। पिछले टी20 विश्व कप में भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान से था और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। यह पहला मौका था, जब भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से कोई मैच हारा था। इसके बाद ये दोनों टीमें रविवार को विश्व कप में भिड़ेंगी।
खराब राजनीतिक रिश्तों के चलते ये दोनों टीमें कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं। अब भारत और पाकिस्तान का सामना सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एसीसी टूर्नामेंट में होता है। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले में रोमांच चरम पर होता है और खिलाड़ियों पर दबाव भी काफी ज्यादा होता है। इस वजह से कई बार खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ चुके हैं। यहां हम ऐसी ही घटनाएं बता रहे हैं, जब दोनों टीम के खिलाड़ी विवादों में पड़ गए थे।
T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी