टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने एक हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया का सुपर आठ में पहुंचने का दावा मजबूत हो गया है। वहीं, पाकिस्तानी टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मुकाबले में कई ऐसे रोमांचक मोड़ आए जब फैंस इस बात का अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे कि मैच किस ओर मुड़ेगा। कई भारतीय फैंस ने तो भारत की खराब बल्लेबाजी के बाद टीवी बंद कर दिया होगा, तो कुछ इस मैच को किसी कारणवश नहीं देख सके। अब इस रोमांचक मैच के रोमांचक लम्हों को आईसीसी ने एक वीडियो के जरिये शेयर किया है। आईसीसी ने मैच के हाईलाइट्स को साझा किया है। अगर आप किसी कारण यह मैच नहीं देख पाए तो आप इस खबर में मैच के शानदार पल का मजा ले सकते हैं।