फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ VIDEO: क्या ऋषभ पंत के साथ हुई बेईमानी? मैदानी अंपायर ने दिया नॉटआउट, फैसले को तीसरे अंपायर ने बदला

Sun, 03 Nov 2024 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंत ने लगातार दूसरा और टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 48 गेंद में पचास रन पूरे किए। न्यूजीलैंड और जीत के बीच में बस पंत खड़े थे। जहां एक तरफ एजाज विकेट ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पंत उनकी खूब धुनाई कर रहे थे। हालांकि, भारतीय पारी के 22वें ओवर में स्थिति बदल गई।
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टीम इंडिया की दूसरी पारी में 22वें ओवर में ऋषभ पंत को आउट करार दिया गया। इससे पहले वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हैरानी की बात तो तब हुई जब मैदानी अंपायर ने पंत को नॉटआउट दिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसले को बदल दिया और पंत को आउट करार दिया। इसके बाद पंत काफी गुस्से में और निराश दिखे। उन्होंने बार-बार मैदानी अंपायर को बताने की कोशिश की कि वह नॉटआउट हैं, लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला होने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अंपायरिंग की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि टीम इंडिया और पंत के साथ बेईमानी हुई है। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
दरअसल, 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंत ने लगातार दूसरा और टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 48 गेंद में पचास रन पूरे किए। न्यूजीलैंड और जीत के बीच में बस पंत खड़े थे। जहां एक तरफ एजाज विकेट ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पंत उनकी खूब धुनाई कर रहे थे।  22वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड से लगकर ब्लंडेल के हाथों में गई।
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
ऑनफील्ड अंपायर ने पंत को नॉटआउट दिया। इस पर न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर पॉल राइफल ने रीप्ले में देखा कि गेंद जिस वक्त बैट के पास से गुजर रही है, तब स्निकोमीटर में स्पाइक दिख रहे। हालांकि, उसी वक्त पंत का बल्ला भी पैड पर लगा था। राइफल ने इसको कई बार रिव्यू किया और उन्हें लगा कि गेंद बल्ले से लगकर दिशा बदल रही है। इस दौरान पंत मैदानी अंपायर को कहते रहे कि बैट पैड पर लग रहा। हालांकि, तीसरे अंपायर ने एक नहीं सुनी और कैच आउट का फैसला सुनाया और पंत का वापस जाना पड़ा। पंत ने 57 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। उनका आउट होना ही टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और फिर बाकी टीम भी ढह गई। 

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
अब सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई थी, बल्कि बल्ला पैड से लगा था और स्निकोमीटर पर डिफ्लेक्शन इसी की वजह से था। वह अंपायरिंग की आलोचना कर रहे हैं। देखें सोशल मीडिया रिएक्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई और उन्होंने 146 रन की कुल बढ़त हासिल की। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने छह विकेट लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें