न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट-रोहित का खराब प्रदर्शन
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में तीन टेस्ट की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 70 रन की पारी खेली थी। इस पारी को छोड़ दिया जाए तो बाकी की पांच पारियों में वह 23 रन बना सके। वहीं, रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट की छह पारियों में विराट से भी कम 91 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 15.17 का रहा है। रोहित ने पहले टेस्ट में 52 रन बनाए थे, जो कि इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। बाकी की पांच पारियों में उन्होंने 39 रन बनाए। इन दोनों से ज्यादा रन रवींद्र जडेजा के नाम है, जिन्होंने छह पारियों में 105 रन बनाए। रोहित ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 18 रन और दूसरी पारी में 11 रन बनाए।
विराट के नाम खराब रिकॉर्ड
विराट मुंबई टेस्ट की पहली पारी में चार रन बना पाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने एक रन बनाए। इस तरह उन्होंने इस टेस्ट में कुल पांच रन बनाए। विराट द्वारा बनाए गए पांच रन उस टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, जिसमें उन्होंने दो बार बल्लेबाजी की है। इससे पहले 2014 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर सात रन और 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में दोनों पारियों को मिलाकर सात रन बनाकर आउट हुए थे।
दिग्गजों में गिनती, पर काम फिसड्डी
| विराट कोहली |
बल्लेबाज |
रोहित शर्मा |
| 6 |
पारी |
6 |
| 93 |
रन |
91 |
| 15.50 |
औसत |
15.17 |
| 1 |
अर्धशतक |
1 |