दोनों पारियों को मिलाकर उनके गेंदबाजी आंकड़े 120/10 टेस्ट में उनके लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। इससे पहले 2023 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 110 रन देकर 10 विकेट झटके थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से कहर बरपाया। उनकी स्पिन होती गेंद के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस दिखे। जडेजा ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 65 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में 55 रन देकर पांच विकेट झटके। इस टेस्ट में जडेजा ने 120 रन देकर पांच विकेट झटके। वह 2012 से टेस्ट खेल रहे हैं और 12 साल के करियर में पहली बार किसी टेस्ट की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
2 of 4
जडेजा
- फोटो : BCCI
दोनों पारियों को मिलाकर उनके गेंदबाजी आंकड़े 120/10 टेस्ट में उनके लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। इससे पहले 2023 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 110 रन देकर 10 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टेस्ट की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेने वाले वह भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा दो बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन के लिए खराब सीरीज
अश्विन के लिए यह घरेलू टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही। उन्होंने तीन टेस्ट में नौ विकेट लिए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 41.22 का रहा। यह किसी घरेलू टेस्ट सीरीज में अश्विन का दूसरा सबसे खराब गेंदबाजी औसत है। 2012/13 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका गेंदबाजी औसत 52.64 का रहा था। यही वो दो घरेलू सीरीज हैं जिसमें टीम इंडिया का प्रदर्शन भी खराब रहा है। भारत ने ये दोनों सीरीज गंवाए हैं। यानी अश्विन अगर किसी घरेलू सीरीज में अच्छी गेंदबाजी नहीं करते तो इसका सीधा असर टीम इंडिया पर पड़ता है। अश्विन ने अब तक अपने करियर में यही दो घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाए भी हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने 31 छक्के लगाए
इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने 31 छक्के लगाए। यह उनके द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2014/15 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 32 छक्के लगाए थे। वहीं, यह भारत में किसी टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2000/01 में भारत में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 31 छक्के लगाए थे। वहीं, 1974/75 में वेस्टइंडीज ने भारत में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 32 छक्के लगाए थे।