रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
हनुमा विहारी की जगह रवींद्र जडेजा
भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के रूप में एक ऑलराउंडर को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए। पहले टेस्ट में बल्लेबाजी को मजबूत बनाने के लिए हनुमा विहारी के साथ टीम उतरी थी, लेकिन बाकी के सभी बल्लेबाजों की तरह वो भी असफल ही रहे। गेंदबाजी करने में वह सक्षम हैं, लेकिन उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई गई। रवींद्र जडेजा के रूप में टीम को एक परिपक्व हरफनमौला खिलाड़ी मिलेगा, जो गेंदबाजी से कभी भी मैच का पासा पलट सकता है और निचले क्रम में वो बल्लेबाजी भी बेहतरीन करते हैं।जडेजा के साथ बड़ी चीज उनकी फील्डिंग है, जो टीम के लिए बेहद ही अहम साबित होती है। टीम मैनजमेंट को इस विकल्प पर जरूर ही ध्यान देना चाहिए।