श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में दोनों ही टीम की तरफ से एक-एक शतकीय पारी देखने को मिली, भारत की तरफ से जहां श्रेयस अय्यर ने अपना पहला शतक जड़ा वहीं न्यूजीलैंड के अनुभवी रॉस टेलर ने भी नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली। दोनों ही खिलाड़ियों के शतक ने उनके नाम को क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।