पृथ्वी शॉ
शॉ ने हेगली ओवल के मैदान पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। वह आज लय में दिख रहे थे, लेकिन काइल जेमिसन की एक गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में वह स्लिप में टॉम लॉथम को कैच थमा बैठे। लाथम ने शानदार कैच लपका। पृथ्वी न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए।