न्यूजीलैंड-भारत के बीच सीरीज के तीसरे मैच में क्या गजब का रोमांचक मुकाबला देखने मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 179 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। मेजबानों ने भी बेहतरीन शुरुआत की। बीच में उनकी पारी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन कप्तान के विलियमसन ने पारी को संभाल लिया पर टीम को जीत दिलाए बिना ही आउट हो गए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए छह गेदों पर नौ रन बनाने थे, लेकिन टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कीवी टीम को नौ रन नहीं बनाने दिए।
शमी की छह गेदों ने कीवी टीम के मुंह से जीत को छीन लिया। इस ओवर ने पूरे खेल का नजारा ही बदल दिया और खेल सुपर ओवर में चला गया। भारत को जीत सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भले ही रोहित शर्मा ने दिलाई, लेकिन शमी की आखिरी ओवर की अंतिम गेंद ने ही टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं आखिरी ओवर की छह गेंदों के रोमांच के बारे में।