फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: नीशम को केएल राहुल ने जड़ा पंच, जिमी ने कहा- कुछ रन IPL के लिए बचाकर रखो

Wed, 12 Feb 2020 10:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल-जिमी नीशम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड को खिलाफ भारतीय टीम को 3-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अपनी शतकीय पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कीवी खिलाड़ी जिमी नीशम से भिड़ गए और उनकी छाती पर मुक्का तक मार दिया। राहुल ने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की और जमकर रन बनाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
भारतीय पारी के 20वें ओवर में केएल राहुल और जिमी नीशम के बीच बहस हुई। दरअसल राहुल ने नीशम की गेंद पर मिड ऑफ की ओर शॉट खेला और वो तेजी से रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान नीशम बीच में खड़े थे और राहुल को भागते हुए अपना रास्ता बदलना पड़ा। इस दौरान केएल राहुल रन आउट भी हो सकते थे, इसीलिए वो रन लेने के बाद नीशम के पास गए और उन्हें बीच में ना आने की हिदायत दी।
 
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने इस मामले के बारे में मैच के बाद ट्वीट कर बताया। नीशम ने लिखा कि उनके और राहुल के बीच कुछ गलत नहीं हुआ। उन्होंने साथ ही ये भी लिखा कि केएल राहुल अप्रेल के लिए अपने रन बचा कर रखें। मालूम हो कि केएल राहुल और नीशम आईपीएल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राहुल पंजाब के कप्तान हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
तीन मैच की वन-डे सीरीज में केएल राहुल ने 204 रन बनाए। उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में वन-डे का चौथा शतक जड़ा और वो सबसे कम पारियों में चार वन-डे शतक लगाने के मामले में कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने 31 पारियों में अपना चौथा एकदिवसीय शतक पूरा किया जबकि विराट ने इसके लिए 36 पारियां खेली थीं। भारत के लिए सबसे तेजी से चार वन-डे शतक ठोकने वाले शिखर धवन हैं, जिन्होंने 24 पारियों में चार शतक जड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें