फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च में तिहरा शतक लगा सकते हैं इशांत, जहीर-कपिल देव की क्लब में शामिल होने का मौका

Fri, 28 Feb 2020 02:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम सीरीज के दूसरे टेस्ट में शनिवार को क्राइस्टचर्च के मैदान पर उतरेगी। विराट सेना की पूरी कोशिश होगी कि इस मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया जाए। क्राइस्टचर्च टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पास अपने नाम एक रिकॉर्ड करने का मौका होगा। सीरीज के पहले टेस्ट में इशांत ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। इशांत अगर क्राइस्टचर्च में तीन विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लेंगे। तीन विकेट चटकाते ही वह अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
यदि वह क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में 300 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। दिग्गज कपिल देव और जहीर खान के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में 300 से अधिक टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में कपिल देव (434), जहीर खान (311) के अलावा दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (619), हरभजन सिंह (417) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (365) हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें