फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शुरू होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज का महासंग्राम, जानिए कौन रहा है किस पर भारी

Mon, 03 Feb 2020 02:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में कीवी टीम का 5-0 से सूपड़ा साफ कर इतिहास रच दिया। अब विराट ब्रिगेड की नजर एकदिवसीय सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। पिछले साल न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम ने वन-डे सीरीज फतह की थी। इस बार भी टीम इंडिया अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कितनी वन-डे सीरीज खेली गईं हैं। दोनों देशों के बीच क्रिकेट की शुरुआत कब हुई और इस एकदिवसीय मुकाबले में कौन किस पर भारी रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : SELF
भारत और न्यूजीलैंड की पहली बार भिडंत 1975 के विश्व कप में हुई थी, लेकिन पहली द्विपक्षिय सीरीज खेली गई 1975-76 के बीच। भारत दो मैच की सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा। इस सीरीज को कीवी टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था। भारत ने न्यूजीलैंड से पहली बार द्विपक्षिय सीरीज 1988-89 में जीता। चार मैच की सीरीज को टीम इंडिया ने 4-0 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
Ind vs NZ
दोनों देशों के बीच अभी तक कुल 14 एकदिवसीय सीरीज खेली गईं हैं। जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत ने खेली गई 14 वन-डे सीरीज में से आठ में जीत दर्ज की है, वहीं कीवी टीम ने चार सीरीज अपने नाम किया है। जबकि दो श्रृंखला ड्रॉ रही हैं।

4 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 107 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने कुल 55 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड को 46 मुकाबले में जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ हुआ है और पांच मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे में भारत की ओर से सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन ने 42 मैचों में 1750 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 23 मैच में 1303 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और सात अर्धशतक भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की ओर से एनजे एस्टल ने सर्वाधिक 1207 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर रॉस टेलर हैं, जिन्होंने 1191 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ind vs nz
भारतीय वन-डे टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), हैमिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहला वनडे), टिम साउदी, रॉस टेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
वन-डे शेड्यूल
5 फरवरी, 2020 बुधवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला वनडे 7:30 AM सेडन पार्क, हेमिल्टन 
8 फरवरी, 2020 शनिवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे 7:30 AM इडेन पार्क, ऑकलैंड
11 फरवरी, 2020 मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे 7:30 AM बे ओवल, माउंटगनुई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें