फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020: भव्य पवेलियन तैयार करने में जुटीं कंपनियां, कारों-बाइकों के स्टंट का मिलेगा रोमांच

Mon, 03 Feb 2020 01:21 PM IST
अमर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के India Expo Mart (इंडिया एक्सपो मार्ट) में कार, बस, बाइक, ऑटो, ट्रक के नए मॉडल पहुंच चुके हैं। Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों को अपने-अपने पवेलियन में सजाना शुरू कर दिया है। 5 और 6 फरवरी को नए मॉडलों से पर्दा उठेगा। जबकि, आम जनता 7 फरवरी से दीदार कर सकेगी। वहीं, नई कारों और बाइकों के स्टंट के रोमांच के साथ-साथ दर्शक स्वादिष्ट खाने भी का लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
एक्सपो मार्ट में 5 से 12 फरवरी तक ऑटो एक्सपो लगेगा। 7 फरवरी से आम दर्शकों को ऑटो एक्सपो में प्रवेश मिलेगा। ऑटो एक्सपो की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर एक से 15 में ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने-अपने वाहन प्रदर्शित करेंगी। Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) का पवेलियन हॉल नंबर 9 में होगा। कंपनी पवेलियन को भव्य तरीके से तैयार कर रही है। इसी हॉल में Renault (रेनॉ), Forbes (फोर्ब्स), JBM (जेबीएम) समेत कई कंपनियों के पवेलियन बने हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हॉल नंबर 14, 4 और 5 में Kia (किआ), Hyundai (ह्यूंदै), Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) आदि कंपनियां अपने पवेलियन तैयार कर रही हैं। वहीं, टू-व्हीलर्स वाहनों का प्रदर्शन प्रथम तल पर बने पवेलियन में होगा। सभी कंपनियों के ज्यादातर वाहन एक्सपो मार्ट पहुंच चुके हैं। ट्रक, ट्राला के नए मॉडलों को लाया गया है। पवेलियन में खड़ा करने के बाद नए वाहनों को ढक दिया गया है। 

4 of 6
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
फुट ओवर ब्रिज से आसान होगा घूमना
इंडिया एक्सपो मार्ट ने अपनी दो इमारतों के बीच एक फुट ओवर ब्रिज बनाया है। जिसको एक इमारत के प्रथम तल से जोड़ा गया है। टू-व्हीलर देखने के बाद अगर दर्शकों को हॉल नंबर 9 या 14 की तरफ जाना होगा तो वह प्रथम तल से फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग कर सकेंगे। पिछली बार दर्शकों को द्वितीय तल से नीचे उतरकर दूसरी तरफ जाना पड़ता था। 
विज्ञापन

5 of 6
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क के गोल चक्कर में होगी पार्किंग
ऑटो एक्सपो में आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग नॉलेज पार्क के बड़े गोल चक्कर में होगी। पार्किंग स्थल को बैरिकेडिंग कर चारों तरफ से बंद किया गया है। केवल एक जगह से वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, पार्किंग से बाहर निकलने के चार से अधिक प्वाइंट होंगे। पार्किंग से एक्सपो मार्ट के सभी गेटों तक शटल बस सेवा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda Neowing Concept at Auto Expo
टिकट के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
इस बार ऑटो एक्सपो देखने आने वाले दर्शकों को टिकट के लिए ज्यादा घूमना नहीं पड़ेगा। दरअसल, पिछली बार पार्किंग स्थल के पास टिकट काउंटर बना था, लेकिन इस बार पार्किंग स्थल के साथ-साथ गेट नंबर 2 और 1 समेत अन्य गेटों पर भी टिकट काउंटर बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें