भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लगातार दो मुकाबले सुपर ओवर में जीतने के बाद टीम इंडिया के हौंसले भी बुलंद हैं। अब रविवार को दोनों टीमें सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी, ऐसे में विराट सेना की निगाह इस मैच को जीतकर इतिहास रचने पर होगी। विराट न्यूजीलैंड को उसी के घर में 5-0 से सीरीज हराकर ऐसा करने वाले पहले कप्तान बनना चाहेंगे।
ऐसे में टौरंगा के बे ओवल में होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए विराट कुछ खिलाड़ियों को आराम देते हुए थोड़े-बहुत बदलाव कर सकते हैं और इस मुकाबले के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विज्ञापन
2 of 6
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर
आखिरी मुकाबले में भी केएल राहुल और संजू सैमसन एक बार फिर से टीम के लिए शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन विराट उन्हें एक मौका और जरुर देना चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे
- फोटो : ट्विटर
मिडिल ऑर्डर
विराट फिर से यहां श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के साथ टीम की बागडौर संभालते दिख सकते हैं। मनीष ने अर्धशतकीय पारी के बाद अपनी जगह भी मजबूत ही की है।
4 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर
शिवम दुबे चौथे मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे बावजूद इसके विराट उन्हें बरकरार रखना चाहेंगे और उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाज
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर शमी को फिर से वापस बुलाया जा सकता है। शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को एक मौका और मिलने की उम्मीद है। वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल को आराम देकर कुलदीप यादव को सीरीज का पहला मैच खेलने का मौका दिया जा सकता है।