फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मैदान पर अंपायर ने तोड़ा नियम, गुस्से में उलझ पड़े कप्तान कोहली

Sat, 08 Feb 2020 01:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क पर खेला जा रहा है। मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली गुस्से में मैदान पर अंपायर से भिड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफॉर्ड पर विराट कोहली बूरी तरह से गुस्से में बरस पड़े। दरअसल, अंपायर के फैसले को रीव्यू करने के लिए खिलाड़ी को 15 सेकंड का समय मिलता है। मैच के दौरान कीवी बल्लेबाज हेनरी निकल्स ने 15 सेकंड का समय समाप्त हो जाने के बाद डीआरएस लिया, जिसे अंपायर ने मंजूर भी कर लिया। इसी बात को लेकर विराट गुस्से में अंपायर से उलझ पड़े। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कीवी पारी के 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद हेनरी निकोल्स के पैड पर जाकर लगी। वह स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस पर टीम इंडिया ने एलबीडब्लू की जबरदस्त अपील की और अंपायर ब्रूस ने उंगली उठा दी। इसके तुरंत बाह ही डीआरएस के 15 सेकंड का काउंट डाउन शुरू हो गया। इस बीच निकोल्स अपने साथी गप्टिल से जब तक चर्चा करके जबतक रीव्यू का फैसला लेते तबतक 15 सेकंड समाप्त हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हैरान की बात यह थी कि फील्ड अंपायर ब्रूस ने बल्लेबाज के रीव्यू को मंजूर करते हुए फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया। नियम के मुताबिक ऐसा होना नहीं चाहिए था। इस बात से नाराज कप्तान विराट कोहली ब्रूस के पास पहुंचे और उनसे इस बारे में बात करते हुए दिखे। वो काफी नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि अंत में फैसला भारत के पक्ष में ही गया।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अंपायर ने फैसला अंपायर्स कॉल दिया और निकोल्स को आउट होकर पवेलियन लैट गए। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाए। कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। मार्टिन गुप्टिल ने 79 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें