फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पिच पर बल्लेबाजों का दिखेगा रंग?

Sun, 26 Jan 2020 08:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईडन पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 1-0 से आगे है। रविवार को श्रृंखला का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को जीत कर यह जता दिया है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं लौटने वाली। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीती है। विराट सेना इस आंकड़े को बदलने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। विराट की कोशिश होगी कि दूसरे मैच में भी शानदार जीत दर्ज की जाए, लेकिन इससे पहले सभी फैंस की निगाहें ऑकलैंड के मौसम पर हैं कि कहीं मैच के दौरान बारिश मजा किरकिरा ना कर दे। आइए जानते हैं कि कैसा है ऑकलैंड के मौसम हाल और कैसा रहेगा ईडन पार्क की पिच का मिजाज। 
विज्ञापन

2 of 4
ईडन पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

मौसम

न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में फैंस के लिए खुशी की खबर है। रविवार को ऑकलैंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन आसमान में धूप खिली रहेगी, हालांकि समय गुजरने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलेगा। शाम को आसमान में बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान 19 से 24 डिगी सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 4
ind vs nz

पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रही है। गेंदबाजों को उछाल जरूर मिलता है, लेकिन बल्लेबाजों को इससे कुछ खास दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। पहले मुकाबले में यहां जमकर रन बने थे। इस मैच में चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर। 

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्कॉट कुगेलेजिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें