जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
बेयरस्टो ने हालांकि कहा कि उन्होंने भारतीय दिग्गज की टिप्पणियों को नहीं सुना है। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो, उन्होंने क्या कहा वह मैंने नहीं सुना। दूसरी बात, मुझे यह जानने में दिलचस्पी है कि कैसे एक राय बनाई जा सकती है, खासकर जब मेरे और गावसकर के बीच कोई संवाद नहीं हुआ हो। जैसा कि मैंने कहा, मेरा फोन चालू है और अगर वह मुझे फोन करना या संदेश भेजना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।’