फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान किशन: 94 गेंद में ठोके थे ताबड़तोड़ 173 रन, चंद घंटे बाद ही मिली टीम इंडिया में जगह

Sun, 21 Feb 2021 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया। टीम में कई बदलाव देखने को मिले और कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला जिन्होंने घरेलू श्रृंखलाओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनमें युवा विकेटकीपर ईशान किशन को तो विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में खेली गई उनकी धमाकेदार पारी के लिए तुरंत ही इनाम मिल गया। 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत, इशान किशन और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के पटना में जन्में 22 वर्षीय ईशान वैसे तो पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन शनिवार को विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने तूफानी पारी खेली। उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया जबकि ऋषभ पंत की भी वापसी हुई।
विज्ञापन

3 of 6
इशान किशन
ईशान ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान मध्यप्रदेश के खिलाफ महज 94 गेंद में 173 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 गगनचुंबी छक्के और 19 चौके निकले। ईशान की कप्तानी पारी के दम पर झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 422/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी मध्यप्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई और 324 रन के अंतर से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

4 of 6
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर
मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में ईशान ने पहले ओवर से ही अपने आक्रामक रुख जाहिर कर दिए। उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक तो 74 गेंदों में शतक पूरा किया और फिर 86 गेंदों में 150 के आंकड़ें को छू लिया। ईशान ने देखते-देखते महज 94 गेंदों 173 रन बना दिए। उन्होंने अपने अंतिम 71 रन सिर्फ 20 गेंद में बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
ishan kishan
बता दें कि ईशान किशन ने अभी तक 95 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसमें 28 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 2372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होने दो शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
ईशान किशन का आईपीएल का 13वां सीजन भी बेहद शानदार रहा था। यूएई में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 57 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 516 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां भी खेली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें