भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल पर खेला जाएगा। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मैच में भारतीय टीम का संयोजन कैसा होगा, इस पर कोटक ने चर्चा की।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट में खेल सकते हैं। इसके संकेत बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह अपने कार्यभार प्रबंधन के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल पर खेला जाएगा। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मैच में भारतीय टीम का संयोजन कैसा होगा, इस पर कोटक ने चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 9
गंभीर-अगरकर
- फोटो : PTI
गंभीर ने नहीं किया था बुमराह के खेलने से इनकार
चोटों से जूझने वाले तेज गेंदबाज बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत दौरे पर तीन टेस्ट मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज अब नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है और परिस्थितियों को देखते हुए वह गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच खेल सकते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की ड्रॉ पर समाप्ति के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी बुमराह के इस अहम मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया था। कोटक ने मंगलवार को यह बात दोहराई।
विज्ञापन
3 of 9
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
कोटक ने दोहराई गंभीर की बात
कोटक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बुमराह अब अपने कार्यभार प्रबंधन के हिसाब से फिट हैं। उन्होंने पिछले मैच में एक पारी में गेंदबाजी की थी। इसलिए जाहिर है कि मुख्य कोच, हमारे फिजियो और कप्तान चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे। इस विषय पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।'
4 of 9
गंभीर-आकाश दीप
- फोटो : PTI
कोटक ने की गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन पर बात
ओल्ड ट्रैफर्ड में गंभीर ने यह भी पुष्टि की थी कि उनके सभी तेज गेंदबाज फिट हैं, जिसका मतलब कि अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटों से उबर चुके हैं। मोहम्मद सिराज सीरीज में अभी तक सभी मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं। कोटक से जब सिराज के कार्यभार प्रबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप लोग वास्तविक कार्यभार के बारे में क्या सोचते हैं। अगर मैं सरल शब्दों में बताऊं तो टेस्ट सीरीज से पहले अगर कोई गेंदबाज प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में ओवर डालता है तो उससे उनके कार्यभार का अंदाजा लगाया जाता है।'
विज्ञापन
5 of 9
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र
- फोटो : PTI
कोटक ने बताया कि गेंदबाजी कोच के पास एक जीपीएस होता है जिससे पता चलता है कि गेंदबाज ने पूरे हफ्ते में कितने ओवर डाले हैं। उन्होंने कहा, 'वे गेंदबाजी कोच के लगातार संपर्क में रहते हैं। पिछले 4-5 हफ्तों के रिकॉर्ड से यह पता लगाया जाता है कि उनका कार्यभार बढ़ा तो नहीं है। कार्यभार में यह बढ़ोतरी क्या है। अगर कोई गेंदबाज हर सप्ताह 30 ओवर डाल रहा है और अचानक पहली पारी में वह 35 ओवर डाल देता है, तो यह उसके कार्यभार में बढ़ोतरी है। इसलिए सिराज हर सप्ताह जितने ओवर डाल रहा है, यह जरूरी नहीं है कि यह अभ्यास की वजह से हो। यह मैच की वजह से भी हो सकती है। अगर गेंदबाज थका हुआ महसूस करता है तो तब उसके कार्यभार पर विचार किया जाता है।'
विज्ञापन
6 of 9
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
विशेषज्ञ गेंदबाज की जगह हरफनमौला को क्यों मिल रही तरजीह?
इस दौरान कोटक ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरज में टीम में विशेषज्ञ गेंदबाज की जगह हरफनमौला खिलाड़ियों को तरजीह देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी बड़ा स्कोर खड़ा करना भी है। दरअसल, भारत के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव सीरीज के दौरान बेंच पर बैठे रहे, क्योंकि टीम ने विकेट लेने वाले गेंदबाज के बजाय हरफनमौला को प्राथमिकता दी। इस सीरीज के मैचों में शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी भारत के आठवें क्रम के बल्लेबाज रहे हैं। शार्दुल ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 11 ओवर फेंके और पहली पारी में 41 रनों की अहम पारी खेली।
विज्ञापन
7 of 9
सितांशु कोटक
- फोटो : PTI
कोटक ने कहा, 'देखिए मैच जीतने के लिए आपको बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का संतुलन चाहिये होता है। जैसे 20 विकेट लेना जरूरी है उसी तरह 550-600 रन बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हमने एजबेस्टन में इसलिए जीत हासिल की क्योंकि हमने उतने रन बनाए थे। ऐसे में दोनों में संतुलन रखना जरूरी है। अगर कप्तान और कोच और टीम प्रबंधन को लगता है कि एक गेंदबाज को बढ़ाना फायदेमंद होगा, तो वे ऐसा करेंगे।'
8 of 9
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI-X
शार्दुल को क्यों मिल रहा कम ओवर गेंदबाजी का मौका?
बल्लेबाजी कोच ने कहा कि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिन ऑलराउंडर होने के कारण शार्दुल जैसे छठे गेंदबाजी विकल्प को कम ओवर मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा, 'जब आप पांच गेंदबाजों के साथ खेलते हैं, तो सभी गेंदबाज लगभग बराबर ओवर डालते हैं। लेकिन जब छह गेंदबाजों के साथ खेलते हैं, तो कुछ गेंदबाजों को कम ओवर मिलेंगे। ऐसे में आपके पास अगर छठा गेंदबाज हरफनमौला है तो आप जानते हैं कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देगा।'
आकाश, कृष्णा, अर्शदीप और जगदीशन ने किया अभ्यास
भारतीय टीम ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह भी मैदान पर पसीना बहाते नजर आए। तीनों ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की। इसके अलावा ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन ने भी गंभीर की मौजूदगी में अभ्यास किया।