रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेज गेंदबाज आकाश दीप की तारीफ की थी। आकाश दीप ने पहली पारी के 19 ओवरों में तीन विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह और सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने को लेकर बयान दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टेस्ट खेलने के बाद वर्कलोड कम करने के लिए बुमराह को रांची में चौथे टेस्ट के लिए आराम दिया गया था। हालांकि, पांचवें टेस्ट के लिए वह टीम में वापसी कर चुके हैं। गावस्कर का कहना है कि एक मैच में 23 ओवर गेंदबाजी करना थकाने वाला बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
2 of 6
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
विराट कोहली, केएल राहुल और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारत ने रांची में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अपने डेब्यू मैच में प्रभाव डालते हुए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रांची में बुमराह की कमी नहीं खलने दी। 27 वर्षीय ने चौथे टेस्ट की पहली पारी के दौरान बेन डकेट, जैक क्राउली और ओली पोप के रूप में तीन शुरुआती विकेट लिए थे।
विज्ञापन
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
एनसीए के बुमराह को आराम देने के कॉल पर सुनील गावस्कर की दो टूक
मिड डे के कॉलम में दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने तेज गेंदबाज आकाश दीप का विशेष उल्लेख किया। दिलचस्प बात यह है कि गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में बुमराह को इस्तेमाल नहीं करने के भारत के साहसिक फैसले के बारे में भी बात किया। गावस्कर ने कहा, 'राजकोट में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 15 ओवर और फिर दूसरी पारी में आठ ओवर फेंकने के बावजूद बुमराह को संभवत: ट्रेनर की सलाह पर रांची के लिए आराम दिया गया था।'
4 of 6
रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
'बुमराह को आराम क्यों दिया गया?'
उन्होंने कहा, 'मत भूलिए कि दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट मैच के बीच नौ दिन का ब्रेक था और फिर पूरे मैच में 23 ओवर गेंदबाजी करना बिल्कुल भी थकाऊ नहीं है, इसलिए बुमराह को आराम क्यों दिया गया? चौथे टेस्ट के बाद अंतिम टेस्ट मैच से पहले आठ दिन का ब्रेक होने वाला था। यह पूरी तरह फिट एथलीटों को ठीक होने और देश के लिए खेलने के लिए तैयार होने के लिए पर्याप्त समय है।'
विज्ञापन
5 of 6
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
आकाश दीप ने बुमराह रहित भारत के लिए कैसा प्रदर्शन किया
रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेज गेंदबाज आकाश दीप की तारीफ की थी। आकाश दीप ने पहली पारी के 19 ओवरों में तीन विकेट हासिल किए थे। सीरीज के निर्णायक मैच की दूसरी पारी में कप्तान रोहित ने इस तेज गेंदबाज का इस्तेमाल नहीं किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज गेंदबाज बुमराह की वापसी के बाद आकाश दीप भारतीय एकादश में अपना स्थान बरकरार रखते हैं या नहीं।
'जैसा कि कप्तान रोहित शर्मा ने कहा...'
गावस्कर ने कहा, 'चौथा टेस्ट भी अहम था क्योंकि अगर इंग्लैंड जीत जाता तो अंतिम टेस्ट निर्णायक होता। इसलिए एनसीए ने फैसला लिया या बुमराह ने, ये भारतीय टीम के तत्काल हित में नहीं था। युवा आकाश दीप ने बुमराह की अनुपस्थिति की भरपाई करने के लिए शानदार गेंदबाजी की, एक बार फिर दिखाया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बड़े नाम नहीं खेलते हैं। इससे बाकी युवा खिलाड़ी बहुत खुश होंगे और जैसा कि कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, भारत के लिए खेलने के लिए भूखे रहें और अपने देश के लिए खेलने के सम्मान के लिए किसी भी कठिनाई को सहन करें।'