भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के निर्णायक दौर में पहुंच गई है। दोनों ही टीमें दो-दो मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं और आखिरी मुकाबले में खिताब पर कब्जा जमाकर अपना दम दिखाना चाहेंगी। 20 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी तब अपना-अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज का अंत करना चाहेंगी।
भारतीय टीम ने इस सीरीज में कई बदलाव और प्रयोग किए हैं, जिसका उसे फायदा भी मिला है। टीम को सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के रूप में दो दमदार खिलाड़ी मिले, हार्दिक पांड्या फिर से गेंदबाजी करने लगे और लंबे समय बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार भी लय हासिल करते दिख रहे हैं। टीम को हालांकि केएल राहुल की फॉर्म से निराशा हुई होगी लेकिन पिछले मुकाबले में उन्होंने भी कुछ रन बनाने की कोशिश की। फिलहाल आइए जानते हैं कि आखिरी मुकाबले में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
ओपनर्स:
भारतीय टीम ने इस सीरीज में अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कई प्रयोग किए, लेकिन तीसरे और चौथे मैच में उन्होंने एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल पर ही भरोसा जताया। दोनों ने हालांकि अभी तक टीम को कोई बड़ी शुरुआत नहीं दी है बावजूद इसके टीम आखिरी मुकाबले में भी इसी जोड़ी के साथ उतरना चाहेगी और एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद करेगी।
विज्ञापन
3 of 8
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
मध्यक्रम:
कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और चौथे मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए खुद को नीचे भेजा है। तीसरे मुकाबले में ईशान किशन तो चौथे मैच में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों ने ही मौके को भुनाया भी। ऐसे में एक बार फिर से सूर्यकुमार तीसरे, विराट कोहली चौथे और उसके बाद बाकी के खिलाड़ी खेलने उतर सकते हैं।
4 of 8
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social media
ऑलराउंडर्स:
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन किया है, जो टीम के लिए एक अच्छी बात है। लेकिन टीम को उनसे बल्लेबाजी में भी आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
5 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। हालांकि टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस सीरीज में पंत का बल्लेबाजी क्रम भी बदला है और उन्हें श्रेयस अय्यर से ऊपर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
राहुल चाहर
- फोटो : social media
स्पिनर्स:
टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में स्पिनर्स के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर को उतारा था। इसमें चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए थे। हालांकि सुंदर उतने प्रभावी नहीं रहे थे। ऐसे में आखिरी मैच में स्पिनर ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को एक मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर @starsportsIndia
तेज गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। दोनों ही गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शार्दुल ने पिछले मैच में टीम को अहम मौके पर बड़ी सफलताएं दिलाई तो भुवी ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किया। हालांकि नटराजन के टीम से जुड़ने के बाद प्रबंधन उन्हें शार्दुल या भुवी की जगह पर मौका दे सकता है।