फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Photos: पंत के बाद कोहली ने भी शास्त्री को ऑफर की शैंपेन, सिराज ने दो बार बटलर के सिर में मारी गेंद

Mon, 18 Jul 2022 10:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

तीसरे वनडे में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर भारत ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच के बाद विराट कोहली जमकर मस्ती करते नजर आए। वहीं, मैच के दौरान भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाए थे। भारत के लिए यह लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था। हालांकि, शुरुआत में टीम इंडिया लड़खड़ाई और 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद लगा कि पिछले मैच की तरह एक बार फिर टीम इंडिया छोटे स्कोर पर सिमट जाएगी और मैच के साथ सीरीज भी गंवा देगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने शातकीय साझेदारी कर भारत की जीत तय कर दी थी। इसके बाद पंत और जडेजा ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। 

इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में नजर आए और सिराज ने दो बार बटलर के सिर पर बाउंसर मारी। वहीं, मैच के बाद भारतीय टीम ने जमकर मस्ती की। ऋषभ पंत ने अपनी शैंपेन पूर्व कोच शास्त्री को ऑफर की। इसके बाद विराट ने भी अपनी शैंपेन ऑफर की। यहां हम मैच के ऐसे ही खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
रवि शास्त्री को शैंपेन ऑफर करते कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के बाद ऋषभ पंत ने अपनी शैंपेन पूर्व कोच रवि शास्त्री को दे दी। इसके बाद विराट कोहली ने भी इशारे में शास्त्री से पूछा कि उन्हें विराट की शैंपेन भी चाहिए? इसके जवाब में शास्त्री ने माइक दिखाते हुए इशारा किया कि वो यहां पर कमेंटेटर के रूप में आए हैं और मैच खत्म होने के बाद भी उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
सिराज ने दो लगातार गेंदे बटलर के सिर में मारी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को दूसरा स्पेल दिया। इस ओवर की दूसरी गेंद बाउंसर थी और सीधे जोस बटलर को जाकर लगी। फिजियो मैदान में आए और मैच थोड़ी देर के लिए रुका रहा। इसके बाद सिराज ने अगली गेंद भी बेहतरीन आउंसर की और फिर से गेंद बटलर के सिर पर लगी। इस बार उन्हें अपना हेलमेट भी बदलना पड़ा। हालांकि, इससे बटलर की बल्लेबाजी पर असर नहीं पड़ा और वो 37वें ओवर तक खेलते रहे। 

4 of 10
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
125 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत को जीत दिलाने के बाद ऋषभ पंत ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और अपना अंगूठा दिखाते हुए कहा कि सब कुछ ठीक रहा और वो भारत को मैच जिताने में सफल रहे। इसके जवाब में कप्तान रोहित ने भी ड्रेसिंग रूम से सहमति में अंगूठा दिखाया। 
विज्ञापन

5 of 10
मैच के बाद मस्ती करते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने शैंपेन की बॉटल खोली और अर्शदीप सिंह और शिखर धवन के ऊपर उड़ेल दी। विराट की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

6 of 10
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। कप्तान रोहित ने ट्रॉफी युवा अर्शदीप सिंह को पकड़ा दी, जिन्हें इस सीरीज में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन रोहित के इस व्यवहार से उनका मनोबल जरूर बढ़ा होगा। 
विज्ञापन

7 of 10
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सात ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपने तीन ओवरों में कोई रन नहीं दिया। इसके बाद बल्ले के साथ भी हार्दिक ने कमाल किया और 55 गेंद में 71 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल थे। 

8 of 10
ऋषभ पंत ने शतक जमाया - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने इस मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 125 रन बनाए। यह पहला मौका था, जब पंत किसी वनडे मैच में नाबाद लौटे। उनके इस शतक की बदौलत भारत ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम की। 

9 of 10
सिराज और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को आउट किया। ये दोनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। खास बात यह रही की इस दौरान विराट कोहली सिराज को सलाह दे रहे थे और रोहित स्लिप में खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन

10 of 10
मैच के बाद ऋषभ पंत की सराहना करते रोहित और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके बाद सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली उनको बच्चे की तरह प्यार देते दिखे। रोहित ने को पंत को गले लगाया और उनके गाल पर हाथ फेरा। वहीं विराट ने पंत को गले लगाकर उनके सर पर हाथ फेरा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें