फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd ODI Photos: मैदान में पहुंची सचिन-गांगुली और धोनी-रैना की जोड़ी, विराट की कवर ड्राइव ने जीता दिल

Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कई दिग्गज क्रिकेटर स्टेडियम में पहुंचे थे। इस मैच में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो पर विराट की कवर ड्राइव ने सभी का दिल जीत लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 100 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 246 रन का साधारण लक्ष्य मिलने के बावजूद भारतीय टीम इस मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई। इंग्लैंड रीसी टॉप्ली के सामने भारतीय गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। टॉप्ली ने इस मैच छह विकेट लिए और इंग्लैंड को जीत दिलाई। 

इस मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विराट कोहली की कवर ड्राइव ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली और सुरेश रैना-महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थी। इन दोनों जोड़ियों ने ही मैच को खास बना दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी भारतीय क्रिकेट की सबसे पसंदीदी जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने साथ मिलकर भारत के लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच जीते हैं। आईपीएल में यह जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है। इस मैच में भी ये दोनों साथ नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 10
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
रैना और धोनी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे और जब कैमरा धोनी के ऊपर गया तो फैंस ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि, यह मैच इन दिग्गजों के लिए अच्छा नहीं रहा और भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

4 of 10
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिन तेंदलुकर की जोड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थी। ये दोनों साथ में मैच का मजा लेते नजर आए। हालांकि, टीम इंडिया यह मैच हार गई और इन दिग्गजों का मजा भी किरकिरा हो गया। 
विज्ञापन

5 of 10
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान सचिन और सौरव आपस में कुछ चर्चा करते भी नजर आए। यह मैच कई बार उतार और चढ़ाव से गुजरा। पहली पारी के बाद भारत की जीत आसान लग रही थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। 
विज्ञापन

6 of 10
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने इस मैच में सिर्फ 16 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने 25 गेंद खेलकर तीन शानदार चौके लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार कवर ड्राइव निकली। इस शॉट पर उन्हें चार रन तो नहीं मिला, लेकिन विराट ने इस शॉट से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

7 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और मोईन अली को अपना शिकार बनाया। चहल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही भारत ने इंग्लैंड 146 रन पर रोका। 

8 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दो अहम विकेट लिए। उन्होंने पहले जेसन रॉय को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई फिर लियम लिविंगस्टोन को छोटी गेंद पर आउट कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया। 

9 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने। उन्हें अक्सर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आउट होते देखा गया है और इस मैच में भी वैसा ही हुआ। टॉप्ली की अंदर आती गेंद पर रोहित एलबीडब्लू आउट हुए। 
विज्ञापन

10 of 10
रीसी टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के लिए रीसी टॉप्ली ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9.5 ओवर में 24 रन देकर छह विकेट लिए और वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने। इस मैच में उन्होंने दो मेडन ओवर भी किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही इंग्लैंड ने भारत को 146 रन पर समेट दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें