आईपीएल के जनक कहे जाने वाले भगोड़े ललित मोदी ने फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने ट्विटर पहले शादी की जानकारी दी, लेकिन बाद में कहा कि वह सिर्फ अभी सुष्मिता के साथ डेट कर रहे हैं। 56 साल के ललित मोदी उम्र में सुष्मिता सेन से 10 साल बड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने पहला ट्वीट शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किया, जिसमें सुष्मिता सेन को 'माय बेटरहाफ' बताया। इसके 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, ''साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।''
विज्ञापन
3 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी, 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ललित मोदी ने 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था। वहीं 2010 में विवादों के चलते उन्हें आईपीएल के कमिश्नर के पद और बीसीसीआई से सस्पेंड कर दिया गया था।
4 of 10
ललित मोदी और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में 1999 में शामिल हुए थे। वहां बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा तो अगले साल ही ललित मोदी को निलंबित कर दिया गया। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थन से ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पहुंचे। वहां उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। इस पर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
5 of 10
सुष्मिता सेन, ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2005 शरद पवार को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने में ललित मोदी ने अहम भूमिका निभाई। जगमोहन डालमिया को बोर्ड से बाहर होना पड़ा। शरद पवार के अध्यक्ष बनते ही ललित मोदी उपाध्यक्ष बन गए। वह बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा शख्स बने थे।
विज्ञापन
6 of 10
ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने 2007 में बीसीसीआई को बदलने का काम किया। उन्होंने स्पोर्ट्स ग्रुप को टाइटल और ग्राउंड्स राइट्स 1.73 बिलियन डॉलर में बेचे थे। साथ ही आईपीएल शुरू करने का एलान किया। टीवी राइट्स करीब 1.73 बेचे थे।
विज्ञापन
7 of 10
ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2008 में आईपीएल का आयोजन हुआ। आठ फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों के लिए 111.9 मिलियन डॉलर चुकाए। ललित मोदी आईपीएल के कमिश्नर बनाए गए।
8 of 10
ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 2009 में हुए। इसमें ललित मोदी पर फर्जीवाड़े के आरोप लगे। संजय दीक्षित ने चुनाव में हरा दिया। 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरला टीम की जानकारी ललित मोदी ने ट्विटर पर शेयर कर दिया था। इस पर काफी विवाद हुआ। उन्होंने शशि थरूर को निशाना बनाकर ट्वीट किया था। इस कारण शशि थरूर को मंत्रीपद से इस्तीफा भी देना पड़ा। कोच्चि टीम की जांच शुरू हुई।
9 of 10
ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल 2010 में गबन के आरोप में बीसीसीआई ने ललित मोदी को निलंबित किया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। मोदी ने बीसीसीआई से स्वतंत्र जांच का मांग की। वह बोर्ड के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए। भारत छोड़कर लंदन पहुंचे और फिर वहीं से बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की।
ललित मोदी 2012 में लंदन में दिवालिया घोषित हुए। 2013 में बीसीसीआई ने उन्हें अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार सहित विभिन्न आरोपों में दोषी माना। एसजीएम मीटिंग में बीसीसीआई ने मोदी पर आजीवन बैन लगाया गया।