फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: टी-20 सीरीज में भारत की खराब शुरुआत, ये पांच खिलाड़ी बने मैच के 'मुजरिम'

Sat, 13 Mar 2021 08:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दुनिया की शीर्ष दो टीमों के बीच हुई इस जंग में इंग्लैंड की टीम ने बाजी मार ली। इंग्लैंड की टीम शुरू से ही विराट एंड कंपनी पर भारी पड़ी और टीम इंडिया को हर क्षेत्र में पटखनी दी। इंग्लैंड की टीम ने भारत को छोटे स्कोर पर रोकने के बाद जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से वैसे तो श्रेयस अय्यर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने निराश किया लेकिन पांच खिलाड़ी ऐसे रहे जो पूरी तरह से फेल रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली:
टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से फेल हुए। इस मैच में वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पांच गेंदें खेलकर पवेलियन लौट गए। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
केएल राहुल:
टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल जोफ्रा आर्चर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्होंने चार गेंदों में महज एक रन बनाया और आर्चर की बाहर जाती गेंद पर बल्ला चलाते हुए बोल्ड हो गए।

4 of 6
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25
शिखर धवन:
भारतीय टीम के बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इस मैच में रोहित शर्मा की जगह पर मौका दिया गया। उनसे टीम को एक अच्छी पारी को उम्मीद थी। टीम के दो विकेट गिरने के बाद संभलकर खेलने की बजाय उन्होंने विकेट छोड़कर शॉट लगाने की कोशिश की और 12 गेंदों में चार रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर:
टीम प्रबंधन ने शार्दुल ठाकुर की ऑलराउंड प्रतिभा को देखते हुए मैच में मौका दिया। लेकिन ठाकुर ने बल्ले और गेंद दोनों से निराश किया। बल्लेबाजी में वह शून्य पर आउट हुए और गेंदबाजी में दो ओवर में बिना किसी विकेट के 16 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media
युजवेंद्र चहल:
टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद थी। छोटे स्कोर का बचाव करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से चहल से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। हालांकि उन्होंने एक विकेट लिया लेकिन चार ओवर में 44 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें