फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: हार्दिक या रियान नहीं इस खिलाड़ी ने जीता फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 06:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया।
विज्ञापन
1 of 4
रियान-गंभीर-दिलीप-हार्दिक - फोटो : BCCI
भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने फील्डर ऑफ द सीरीज के नाम का एलान किया। 
विज्ञापन

2 of 4
गंभीर-दिलीप - फोटो : BCCI
टी दिलीप ने इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी की तारीफ की। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। फील्डिंग कोच ने तीन खिलाड़ियों को फील्डर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड के लिए चुना। इनमें हार्दिक पांड्या, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
जितेश-सुंदर-दिलीप - फोटो : BCCI
सुंदर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सौंपा। इस सम्मान को हासिल करने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- यह बहुत खुशी का मौका है। मैं मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैदान पर कोई भी और हर कोई योगदान दे सकता है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। इसके लिए बहुत आभारी हूं। दिलीप सर और सहयोगी स्टाफ के हर एक व्यक्ति को धन्यवाद।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें