अमर उजाला
Sun, 13 October 2024
एसीसी मेंस टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया गया है
यह टूर्नामेंट ओमान में 18 से 27 अक्तूबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एशियाई टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा
2013 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और अब तक पांच संस्करण खेले गए हैं। भारत ने 2013 में पहला संस्करण जीता था।
इसके बाद 2017 और 2018 में श्रीलंका ने और 2019 और 2023 में पाकिस्तान ने खिताब पर कब्जा जमाया था।
टीम इंडिया 2013 के अलावा 2018 और 2023 में फाइनल में पहुंच चुकी है। 2018 में श्रीलंका और 2023 में पाकिस्तान ने भारत को खिताबी मुकाबले में हराया था
2023 में यश ढुल ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी। वहीं, अभिषेक शर्मा उपकप्तान रहे थे। इस साल तिलक वर्मा कमान संभालेंगे
तिलक वर्मा (कप्तान), अनुज रावत, आकिब खान, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, वैभव अरोड़ा, आयुष बदोनी, नेहल वढेरा, रसिख सलाम, निशांत संधू, अंशुल कंबोज, आरसाई किशोर, रमनदीप सिंह, ऋतीक शौकीन, राहुल चाहर।
टेक्सास में युवा क्रिकेटरों को गुर सिखाएंगे सचिन तेंदुलकर