फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: 'मुझे क्यों मार रहे हो..', पहले टेस्ट में आमने-सामने आए पंत और लिटन, तीखी बहस का वीडियो वायरल

Thu, 19 Sep 2024 01:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

इस मुकाबले में ऋषभ पंत 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने कुल छह चौके लगाए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने सलामी बल्लेबाज जायसवाल के साथ 62 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
1 of 4
लिटन दास-ऋषभ पंत - फोटो : twitter
चेन्नई में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास और भारत के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत गुरुवार को आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। 
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
पंत की टेस्ट में शानदार वापसी
दिसंबर, 2022 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत ने आज टेस्ट में वापसी की है। बांग्लादेश के खिलाफ जारी इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जब भारत 34/3 विकेट खो चुका था, तब पंत और जायसवाल ने पारी संभाली और स्कोर 100 के करीब पहुंचाया। इस दौरान उनकी बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास से बहस हो गई। 
विज्ञापन

पंत और लिटन के बीच हुई तीखी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत और लिटन के बीच कुछ बातचीत हो रही है। इसमें भारतीय खिलाड़ी को कहते हुए सुना जा सकता है, "मेरे को क्यों मार रहे हो?" इसके जवाब में लिटन कहते हैं, "वो तो फेकेगा ही ना।" इस मुकाबले में ऋषभ पंत 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने कुल छह चौके लगाए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने सलामी बल्लेबाज जायसवाल के साथ 62 रनों की साझेदारी निभाई। उन्हें हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
अब तक मैच में क्या हुआ?
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। हसन महमूद ने चार विकेट लिए। उन्होंने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0), विराट कोहली (6) और ऋषभ पंत (39) को अपना शिकार बनाया। लंच तक भारत का स्कोर 88/3 था। महमूद ने 26वें ओवर में भारत को चौथा झटका 26 वर्षीय बल्लेबाज पंत के रूप में दिया। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (52) और केएल राहुल (14) डटे हुए हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/4 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें