khaleel ahmed
भारत की तरफ से खलील अहमद ने ओवर करना शुरू किया और पहली गेंद पर मुशफिकुर ने एक रन लिया। उसके बाद खलील ने दूसरी गेंद पर भी एक रन दिया। इस वक्त तक भारत अच्छी स्थिति में था और बांग्लादेश को 10 गेंदों में 20 रन चाहिए थे, लेकिन उसके बाद खलील की अगली चार गेंदों पर मुशफिकुर ने लगातार चार चौके जड़े और मैच को भारत के हाथ से छीन ले गए।