फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: इस ओवर में पलटा मैच का पासा, वरना टीम इंडिया नहीं हारती दिल्ली टी-20

Mon, 04 Nov 2019 08:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश ने भारत दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को दिल्ली में खेला गया। भारत-बांग्लादेश के बीच खेला गया मुकाबला 1000वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला भी था। यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए जहां यादगार बन गया वहीं रोहित की अगुवाई वाली युवा टीम के लिए बुरे सपने की तरह रहा।
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को सात विकेट से हराकर भारत के खिलाफ अपनी पहली टी-20 जीत दर्ज की। हालांकि एक समय मैच भारत के हाथों में था और उसके लिए जीत आसान लग रही थी, लेकिन खलील अहमद के 19वें ओवर ने मैच का हाल बदल दिया।
विज्ञापन

3 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
दरअसल 19वें ओवर से पहले बांग्लादेश की टीम को 12 गेंदों में 22 रनों की दरकार थी और मेहमान टीम की तरफ से कप्तान महमुदुल्लाह और मुशफिकुर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
khaleel ahmed
भारत की तरफ से खलील अहमद ने ओवर करना शुरू किया और पहली गेंद पर मुशफिकुर ने एक रन लिया। उसके बाद खलील ने दूसरी गेंद पर भी एक रन दिया। इस वक्त तक भारत अच्छी स्थिति में था और बांग्लादेश को 10 गेंदों में 20 रन चाहिए थे, लेकिन उसके बाद खलील की अगली चार गेंदों पर मुशफिकुर ने लगातार चार चौके जड़े और मैच को भारत के हाथ से छीन ले गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें