फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पांच बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए भारत को बनानी होगी खास रणनीति, एक की रफ्तार 150 KMPH से ज्यादा

Tue, 17 Sep 2024 09:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हम यहां आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिनके लिए गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को खास रणनीति अपनानी होगी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
नजमुल हुसैन शांतो-नाहिद राणा-शादमान इस्लाम-मेहदी हसन मिराज - फोटो : ICC/BCB
भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। गुरुवार (19 सितंबर) से इस सीरीज का पहला मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इस मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है। कप्तान नाजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व में टीम मेजबानों को कड़ी टक्कर देना चाहेगी। हाल ही में बांग्लादेश के शेरों ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐतिहासितक पटखनी दी थी। अब उनकी नजर भारत पर होगी। हम यहां आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिनके लिए गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को खास रणनीति अपनानी होगी। आइये जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : ICC
नजमुल हुसैन शांतो
भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम 26 वर्षीय बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व में आई है। उनकी अगुआई में टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कभी न भूल पाने वाली शिकस्त दी थी। अब टीम की नजर भारत के खिलाफ ऐसे ही प्रदर्शन को दोहराने पर है। पाकिस्तान दौरे पर शांतो के नेतृत्व कौशल ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को नियंत्रित किया। इसका परिणाम भी देखने को मिला। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें पिछले साल नवंबर में टीम का कप्तान नियुक्त किया था। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले 29 टेस्ट मुकाबलों में 28.50 के औसत से 1539 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नाहिद राणा - फोटो : @BCBtigers
नाहिद राणा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर बांग्लादेश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 21 वर्षीय गेंदबाज 145-150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर है।  पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाकर बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित कर दी थी। इसी साल मार्च में डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के गेंदबाज राणा ने तीन मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए हैं।

4 of 6
शादमान इस्लाम - फोटो : ICC
शादमान इस्लाम
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने रावलपिंडी में जीत की नींव रखी थी। पहले टेस्ट में उन्होंने 93 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, वह शतक से चूक गए थे। शादमान ने लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की। उन्हें महमुदुल हसन रॉय की जगह टीम में शामिल किया गया था। आगामी टेस्ट सीरीज में भारत को इस बल्लेबाज से सावधान रहना होगा। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 टेस्ट मुकाबलों में 25.74 के औसत से 695 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हसन महमूद - फोटो : @BCBtigers
हसन महमूद
इस लिस्ट में एक नाम तेज गेंदबाज हसन महमूद का भी है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में कुल आठ विकेट चटकाए थे। दूसरे मुकाबले में 24 वर्षीय गेंदबाज ने दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर महमूद ने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 3.62 की इकोनॉमी से 14 विकेट हासिल किए हैं। अब वह भारत के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेहदी हसन मिराज - फोटो : @TheRealPCB
मेहदी हसन मिराज
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भारत के लिए आगामी टेस्ट सीरीज में मुसीबत बन सकते हैं। वह पहले भी भारतीय सरजमीं पर खेल चुके हैं। 2022 में बांग्लादेश की मेजबानी में हुई वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ दो शानदार पारियां खेली थीं। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने इस दौरे पर कुल 10 विकेट हासिल किए थे और लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के 26 रन पर छह विकेट गिरने के बाद मेहदी ने लिटन के साथ सातवें विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। वहीं, पहले टेस्ट में उन्होंने मुशफिकुर के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन जोड़कर बांग्लादेश को 500 के पार पहुंचाया था। अब उनकी नजर भारत के खिलाफ मुकाबले पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें