India vs Bangladesh T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction : खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाकी दोनों मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी रंगत में लौटें।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से है। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में रात आठ बजे से खेला जाएगा। अब तक बेहतर प्रदर्शन करती आ रही भारतीय टीम सुपर-8 का यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा भले ही विपक्षी टीम पर भारी है, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को किसी भी कीमत पर बांग्लादेश को हल्के में लेने से बचना होगा।
भारत ने टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जो पिछले दो मैच जीते हैं, वह करीबी अंतर के रहे हैं। 2016 में टीम इंडिया ने बेंगलुरु में बांग्लादेश को महज एक रन से हराया था, जबकि 2022 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित-कोहली पर रहेगा दारोमदार
खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाकी दोनों मैचों के बीच ज्यादा अंतराल नहीं है लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके स्टार खिलाड़ी रंगत में लौटें। विराट कोहली और रोहित अब तक टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से अब तक बड़ी पारी नहीं निकली है। रोहित और कोहली इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे और आगे की चुनौती को देखते हुए भारतीय सलामी जोड़ी के पास फॉर्म में वापसी का अच्छा मौका रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : ICC/T20 World Cup
शिवम दुबे की फॉर्म चिंता का विषय
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे को बीच के और डेथ ओवरों में छक्के लगाने के लिए टीम में रखा गया था लेकिन अभी तक वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। आईपीएल में जिस फॉर्म के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई थी, वह अभी तक नजर नहीं आया है। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव के प्रयासों से भारत को जीत मिली। एक और बार उनके नाकाम रहने पर टीम प्रबंधन संजू सैमसन को उतारने का फैसला ले सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या का बल्लेबाजी फॉर्म में लौटना सुखद रहा। गेंदबाजी में भारत उसी संयोजन को उतार सकता है। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ ही मौका मिला और वह प्रभावी साबित हुए।
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
अच्छी लय में दिख रहे हैं भारतीय गेंदबाज
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप चरण के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और लक्ष्य का बचाव करते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाने में सफलता प्राप्त की। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या भी बुमराह का साथ बखूबी निभा रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार टी20 विश्व कप में प्लेइंग-11 में शामिल किए गए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
5 of 6
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड
- फोटो : ICC
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया है निराश
वेस्टइंडीज में भारत का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसी सिलसिले में अगला कदम होगा चूंकि 24 जून को सामना ऑस्ट्रेलिया से है। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अभी तक निराश किया है और उसे उम्मीदें बनाए रखने के लिए हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। उसे टीम में पावर हिटर्स की कमी खल रही है। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और तंजीद खान के खराब प्रदर्शन ने भी उसकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाजों के सामने चुनौती जसप्रीत बुमराह का सामना करने की है जो अब तक बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनका इकोनॉमी रेट 3.46 रही है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कहा था, शीर्षक्रम का रन बनाना जरूरी है। उम्मीद है कि गेंदबाज भी फॉर्म में लौटेंगे। हमारा लक्ष्य भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का है।