फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत के लिए अब राहुल बने खतरा, केएल के समर्थन में कप्तान विराट

Mon, 20 Jan 2020 09:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंत-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज अपने नाम करने के बाद विराट कोहली ने टीम में केएल राहुल की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल ने इस सीरीज में ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद विकेकीपिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। कप्तान कोहली को राहुल की बल्लेबाजी और विकेकीपिंग की दोहरी भूमिका बेहद पसंद आई है। जिसकी वजह से अब पंत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने रविवार को कहा कि टीम में विकेटकीपर बैट्समैन के रूप में केएल राहुल बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह टीम में उसी तरह संतुलन बनाए रखते हैं जैसे 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों एकदिवसीय मैचों में बल्ले से कमाल दिखाया और विकेट के पीछे भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
कोहली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय विश्व कप में चौथे नंबर के खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेरा मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने से हमें पहले काफी नुकसान हुआ है। अब हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, हम इसी क्रम के साथ कुछ समय तक चलेंगे और आकलन करेंगे कि यह सही है या गलत।
विज्ञापन

4 of 4
राहुल और विराट
उन्होंने कहा कि हम अच्छा खेल रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है और हमने लगातार दो मैच जीते हैं। इसकी कोई वजह न खोजिए कि हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसा टीम की बेहतरी के लिए किया गया। भारतीय टीम ने मुंबई में सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद शानदार वापसी की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें