फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने सिराज को बेवजह घेरा, ट्रेविस हेड से विवाद को बनाया मुद्दा, जानें मामला

Tue, 10 Dec 2024 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हेड से संक्षिप्त बहस करने के बाद सिराज चर्चा का विषय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर पांच मैच की सीरीज 1–1 से बराबर की। सिराज पर इसके लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा।
विज्ञापन
1 of 3
सिराज बनाम हेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि मोहम्मद सिराज में अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना समय से पहले विकेट लेने का जश्न मनाने की प्रवृत्ति है और भारतीय टीम में उनके सीनियर साथियों को इस मुद्दे पर इस तेज गेंदबाज से बात करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना बुरा लगता है। टेलर ने कहा कि सिराज को जब लगता है कि उन्होंने बल्लेबाज को आउट कर दिया है तो वह अंपायर का फैसला आने से पहले ही जश्न मनाने के लिए अपने साथियों की तरफ दौड़ पड़ते हैं।

टेलर ने नाइन न्यूज़ से कहा, 'जहां तक मोहम्मद सिराज का सवाल है तो मैं चाहूंगा कि उनकी टीम के सीनियर साथी उनसे बात करें। ट्रैविस हेड के साथ जो हुआ उसके बारे में इतना नहीं, बल्कि इस चीज को लेकर उनसे बात की जानी चाहिए कि जब उन्हें लगता है कि उन्होंने बल्लेबाज को आउट कर दिया है तो वह अंपायर का फैसला देखने के लिए पलटते नहीं है और जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। मुझे लगता है कि यह उनके और खेल के लिए अच्छा नजारा नहीं होता है।'
विज्ञापन

2 of 3
सिराज-लाबुशेन - फोटो : X
उन्होंने कहा, 'मुझे उसका जोश पसंद है, मुझे उसका प्रतिस्पर्धी स्वभाव पसंद है, मुझे यह तथ्य पसंद है कि हमारे पास वास्तव में एक अच्छी सीरीज चल रही है, लेकिन खेल का सम्मान भी है जिसे बनाए रखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि सीनियर साथियों के साथ बात करने से उसे इस चीज को समझने में मदद मिलेगी।'

एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हेड से संक्षिप्त बहस करने के बाद सिराज चर्चा का विषय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर पांच मैच की सीरीज 1–1 से बराबर की। सिराज पर इसके लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सिराज बनाम हेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच का मानना है कि सिराज के दिमाग ने कुछ देर के लिए काम नहीं किया और इस भारतीय तेज गेंदबाज को बाद में इसका पछतावा भी हुआ। कैटिच ने एसईएन रेडियो से कहा, 'यह शर्मनाक है कि सिराज ने तब दिमाग से काम नहीं लिया। खेल में इस तरह के व्यवहार की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें