फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Photos: रोहित ने गुस्से में कार्तिक की गर्दन पकड़ी, मैच से पहले युवराज से मिले विराट

Wed, 21 Sep 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कंगारू टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चार गेंद रहते चार विकेट से जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 208 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इतने बड़े लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया ने चार गेंद रहते 211 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम किया। 

इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक अपील नहीं कर रहे थे और गुस्से में कप्तान रोहित ने उनकी गर्दन पकड़ ली। वहीं, विराट कोहली मैच से पहले युवराज से मिले, लेकिन जब भारतीय गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे थे, तब कोहली गुस्से में उन्हें घूरते नजर आए। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और कुछ बेहतरीन शॉट खेले। उन्होंने 25 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन अपर कट खेला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

3 of 10
युवराज सिंह और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले विराट कोहली ने युवराज सिंह के साथ काफी बातचीत की। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट काफी बेहतर महसूस कर रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कोहली पूरी तरह फेल रहे।

4 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्टीव स्मिथ का मजाक बनाया। स्मिथ 35 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अंपायर ने पहले उन्हें आउट नहीं दिया था। रोहित के रिव्यू लेने के बाद स्मिथ आउट हुए। ऐसे में रोहित ने उनके मजे ले लिए।
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दिनेश कार्तिक किसी भी नजदीकी मामले पर अपील नहीं कर रहे थे। इसका नुकसान भारत को उठाना पड़ा। उमेश यादव के एक ही ओवर में स्मिथ और मैक्सवेल आउट हुए, लेकिन दोनों के खिलाफ कार्तिक ने अपील नहीं की। ऐसे में अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया और रोहित के रिव्यू लेने पर भारत को दोनों विकेट मिले। इस बात पर रोहित दिनेश कार्तिक पर गुस्सा हो गए और उनका गला पकड़ लिया।  हालांकि, इस दौरान विकेट मिलने से दोनों खिलाड़ी बेहद खुश थे और कार्तिक ने इसे मजाक समझा।
 
विज्ञापन

6 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले उमेश यादव ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने एक ही ओवर में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच में भारत की वापसी कराई। हालांकि, वह रन पर लगाम नहीं लगा सके और दो ओवर में 27 रन लुटा दिए।
विज्ञापन

7 of 10
कैमरून ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 गेंद में 61 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया। आमतौर पर फिनिशर के रोल में दिखने वाले ग्रीन इस मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे और यहां भी कमाल का प्रदर्शन किया।

8 of 10
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंद में नाबाद 71 रन बनाए। इसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे। आखिर ओवर में उन्होंने तीन बेहतरीन छक्के लगाए और भारत का स्कोर अपने दम पर 200 के पार ले गए।

9 of 10
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। एलिन ने विराट कोहली, अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक का विकेट लिया।
विज्ञापन

10 of 10
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंद में 55 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए। सबसे कम मैचों में यह कीर्तिमान हासिल करने के मामले में राहुल तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें