फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पांच विकेटकीपर्स में यह हैं रैना की पहली पसंद, रोहित-विराट को टी20 टीम में शामिल करने पर कही यह बात

Thu, 11 Jan 2024 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम में फिलहाल विकेटकीपिंग को लेकर काफी टक्कर है। कम से कम पांच खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए विकेटकीपिंग के दावेदार हैं। रैना ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ने के बाद सैमसन का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के चयन को समझदारी भरा फैसला करार दिया है। रोहित और कोहली को 14 महीने के अंतराल के बाद भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। रैना ने कहा कि उनकी उपस्थिति से टीम को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, 'अगर आप विश्व कप स्थलों (अमेरिका और वेस्टइंडीज) को देखो तो विकेट थोड़ा मुश्किल होगा। भारत को वहां रोहित और कोहली के अनुभव की जरूरत होगी। कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
'रोहित-विराट की मौजूदगी से बल्लेबाजी होगी मजबूत'
रैना ने कहा, 'इसलिए उनकी उपस्थिति भारत की बल्लेबाजी को मजबूत बनाएगी। उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारत की संभावनाओं को बेहतर करेगी।' वनडे विश्व कप में उनकी फॉर्म बहुत अच्छी थी और रोहित नेतृत्वकर्ता के रूप में ड्रेसिंग रूम में भी काफी मजबूती लाते हैं। रैना ने कहा कि कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी रोहित और यशस्वी जायसवाल पर छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'दबाव वाले टूर्नामेंट में अनुभव का होना जरूरी'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनका अनुभव कुछ मजबूती लाएगा, खासकर अमेरिका और कैरेबियाई की चुनौतीपूर्ण पिचों में। जायसवाल, रिंकू सिंह या शुभमन गिल जैसे निडर और युवा क्रिकेटर हैं, लेकिन रोहित और कोहली टीम को काफी मजबूती देंगे। जब हम लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उनकी उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है, खासकर विश्व कप जैसे काफी दबाव वाले टूर्नामेंट में।

4 of 6
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने रिंकू सिंह की तारीफ की
2007 और 2011 में भारत की विश्व कप जीत का हिस्सा रहे मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज रैना रिंकू सिंह की इस खेल में प्रगति को देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा, 'रिंकू ने उपलब्ध मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया और फिनिशर के रूप में भी उसने काफी दिमागी क्षमता दिखाई। वह निडर क्रिकेटर है। उनका टीम में होना महत्वपूर्ण है और अगर ऋषभ पंत समय पर फिट हो जाते हैं (विश्व कप के लिए) तो टीम के पास एक और मैच विजेता होगा।
विज्ञापन

5 of 6
जितेश शर्मा और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया में विकेटकीपिंग को लेकर टक्कर
भारतीय टीम में फिलहाल विकेटकीपिंग को लेकर काफी टक्कर है। कम से कम पांच खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए विकेटकीपिंग के दावेदार हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार से मोहाली में शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को चुना गया है, जबकि केएल राहुल, ईशान किशन और ऋषभ पंत इस पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, रैना ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ने के बाद सैमसन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विकेटकीपिंग स्लॉट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। ऋषभ पंत फिट हो जाएंगे, केएल राहुल की वापसी होगी, सैमसन और जितेश पहले से ही हैं, ईशान किशन भी हैं। इस पोजिशन के लिए काफी टक्कर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने सैमसन का समर्थन किया
उन्होंने कहा, 'आप सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में बनाए गए शतक के बाद कमतर नहीं आंक सकते। वह निडर बल्लेबाज, अच्छे विकेटकीपर और कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमेशा हर बार मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद जितेश शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और ईशान किशन हैं। एक बड़ा कॉल होगा, लेकिन मैं सैमसन को प्राथमिकता दूंगा क्योंकि बीच के ओवरों में वह बेहतरीन पिक-अप शॉट खेलते हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल भी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा लेकिन अफगानिस्तान सीरीज उनके लिए एक बड़ा अवसर होगा। वह विश्व कप में भारत के लिए एक्स-फैक्टर हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें