टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कागज पर कमजोर दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कोहली की टीम इंडिया थोड़ी मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय खेमे की पेस बैट्री थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि, भारत के पास इंशात शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं। यह देखना रोचक होगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी का फायदा ये दोनों गेंदबाज उठा पाते हैं या नहीं।