दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स अब एक और नई टी-20 लीग में डेब्यू करने को तैयार हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी-20 लीग बिग बैश में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए मशहूर डिविलियर्स को 2019-20 सीजन के लिए लीग की फ्रैंचाइज़ी ब्रिसबेन हीट ने अपने साथ साईन किया है। 35 वर्षीय डिविलियर्स दिसंबर से फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान एक बार फिर से अपने 360 का खेल दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
एबी डीविलियर्स
टीम के कोच डैरेन लेहमन ने डिविलियर्स के जुड़ने पर खुशी जताई है और उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। लेहमन ने कहा कि ये टीम और लीग के लिए बड़ी बात है कि विश्वस्तर का यह दिग्गज खिलाड़ी हमारे साथ जुड़ रहा है।
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स का 14 साल का करियर शानदार रहा है और उन्होंने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैचों में तकरीबन 20 हजार रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 47 शतक और 109 अर्धशतक भी जड़े हैं।